Team India Venue Change: भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम थी। लेकिन अभी तक चौथी टीम तय नहीं हो पाई है इस कारण भारत के सेमीफाइनल मैच को लेकर अभी सबकुछ साफ नहीं हो पाया है। पाकिस्तान भी रेस में है इसलिए अभी टीम इंडिया के सेमीफाइनल का वेन्यू बदल सकता है, क्योंकि पाकिस्तान की टीम मुंबई में नहीं खेलेगी। पर इसी बीच टीम इंडिया के एक और मैच का वेन्यू बदल दिया गया है।
अब कहां होगा मुकाबला?
आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला हैदराबाद में होना था। पर अब राज्य में चुनाव के कारण इस मैच को बेंगलुरू शिफ्ट कर दिया गया है। पांच मैचों की सीरीज का यह आखिरी मुकाबला होगा जो 3 दिसंबर को खेला जाना है। बताया जा रहा है कि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन इससे खुश नहीं है। अब रिपोर्ट की मानें तो खबरें यह भी आ रही हैं कि इस सीरीज में टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। इसमें विराट, रोहित और हार्दिक जैसे कई खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- SL vs NZ: एंजेलो मैथ्यूज के क्रीज पर आते ही फिर हुई ‘Time Out’ की चर्चा, अब केन विलियम्सन ने किया ये काम
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20- 23 नवंबर (विशाखापट्टनम)
- दूसरा टी20- 26 नवंबर (तिरुवनंतपुरम)
- तीसरा टी20- 28 नवंबर (गुवाहाटी)
- चौथा टी20- 1 दिसंबर (नागपुर)
- पांचवा टी20- 3 दिसंबर (बेंगलुरू) पहले हैदराबाद में होना था
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी इंजर्ड! प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट, क्या है ताजा अपडेट
सूर्या कर सकते हैं कप्तानी?
भारतीय टीम के उपकप्तान और पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद लगातार टी20 में टीम की कमान संभालने वाले हार्दिक पांड्या चोटिल हैं। वह चोट के कारण वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनके ऊपर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने पर भी सस्पेंस है। अगर रोहित और हार्दिक दोनों टीम में नहीं होंगे तो सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले कुछ टी20 मुकाबलों में जब हार्दिक कप्तान थे, उस वक्त सूर्या टीम की उपकप्तानी करते थे। इसलिए वह आगे कप्तानी भी करते दिख सकते हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह भी कप्तानी की रेस में हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
6 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
7 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
7 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
10 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines