IND vs NZ 3rd Playing 11: वडोदरा में मिली धमाकेदार जीत का मजा राजकोट में किरकरा हो गया. न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से धो डाला. स्टार बल्लेबाज राजकोट में फ्लॉप रहे, तो टीम के बॉलर्स ने भी नाक कटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. सीरीज अब 1-1 से बराबर हो चुकी है.
आखिरी वनडे मुकाबला अब इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. न्यूजीलैंड को इतिहास रचने से रोकने के लिए भारतीय टीम को तीसरे एकदिवसीय मैच में जोरदार प्रदर्शन करना होगा. कप्तान शुभमन गिल लास्ट गेम में प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकते हैं.
टीम इंडिया की बदलेगी प्लेइंग 11?
इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम प्लेइंग 11 में एक बदलाव करने पर विचार कर सकती है. दरअसल, दूसरे एकदिवसीय मैच में नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया था. हालांकि, नीतीश ना तो बल्ले से कुछ कमाल दिखा सके थे और ना ही उनकी गेंदबाजी में वो धार नजर आई थी.
नीतीश के बल्ले से 20 रन निकले थे, तो बॉलिंग में उन्हें सिर्फ 2 ओवर का ही स्पेल डालने को मिला था. ऐसे में नीतीश की जगह पर टीम मैनेजमेंट आयुष बदोनी को आजमा सकती है. बदोनी का रिकॉर्ड बतौर फिनिशर कमाल का रहा है. इसके साथ ही वह बीच के ओवरों में अपनी स्पिन गेंदबाजी से विकेट निकालने की काबिलियत भी रखते हैं.
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांचों दिन बैटिंग करने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय नाम भी शामिल
न्यूजीलैंड ने दर्ज की थी आसान जीत
न्यूजीलैंड का प्रदर्शन दूसरे वनडे मुकाबले में कमाल का रहा था. बैटिंग पिच पर कीवी गेंदबाज टीम इंडिया को 284 रनों के स्कोर पर रोकने में सफल रहे थे. क्रिस्टियन क्लार्क ने कहर बरपाते हुए विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर का बड़ा विकेट अपने नाम किया था. सिर्फ केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ही लय में दिखाई दिए थे. राहुल ने शतकीय पारी खेली थी, जबकि गिल ने अर्धशतक जमाया था. भारतीय बॉलर्स न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और विल यंग के आगे पूरी तरह से पानी मांगते हुए नजर आए थे.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी/आयुष बदोनी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
3 mins agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
23 mins agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
46 mins agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
1 hr agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
2 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
2 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
3 hrs agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
4 hrs agoभारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा, 3-0 से सीरीज किया अपने नाम
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines