हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: ईशान बैठेंगे बाहर? रिंकू फिर करेंगे आराम! पहले T20I में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

Team India Probable Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी को खेला जाना है. पहले टी-20 में ईशान किशन और रिंकू सिंह की प्लेइंग 11 में जगह बन पाने के चांस बेहद कम नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Team India likely Playing 11 for IND vs NZ 1st T20I

Team India Probable Playing 11: वनडे सीरीज में शर्मनाक हार झेलने के बाद टीम इंडिया टी-20 में धमाल मचाने को तैयार है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में 21 जनवरी को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड पिछले एक साल से कमाल का रहा है.

बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन गजब की फॉर्म में नजर आए हैं. वहीं, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है. हालांकि, कीवी टीम भी कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है.

ईशान-रिंकू को बैठना होगा बाहर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में ईशान किशन और रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है. नागपुर में होने वाले पहले टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे. नंबर तीन पर श्रेयस अय्यर या फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 में शतक लगाने वाले 5 सबसे उम्रदराज बल्लेबाज, लिस्ट में डेविड वॉर्नर का भी जुड़ा नाम

वहीं, हार्दिक पांड्या के ऊपर मिडिल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी होगी, जबकि शिवम दुबे और अक्षर पटेल फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. घरेलू क्रिकेट में लगातार धांसू प्रदर्शन करने के बावजूद शुरुआती मैचों में ईशान को संजू के ऊपर तरजीह मिलने के चांस काफी कम हैं. वहीं, शिवम की हालिया फॉर्म को देखते हुए रिंकू को मौका मिलने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

ऐसा होगा बॉलिंग अटैक

पहले टी-20 में तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी. बुमराह का साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा देते हुए नजर आ सकते हैं. बुमराह-अर्शदीप की जोड़ी कीवी बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकती है. वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के कंधों पर होगी. यानी रवि बिश्नोई को अपनी बारी के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola