ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप के 13वें सीजन का आगाज भारतीय टीम ने शानदार तरीके से किया है। ब्लू टीम का पहला मुकाबला आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ था। यहां टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। ब्लू टीम का दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम कुछ अहम बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम तीन स्पिनरों के साथ मैदान में उत्तरी थी। इसकी वजह चेन्नई की टर्न लेती पिच थी। इसके उलट दिल्ली की विकेट बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। इसका ताजा उदाहरण दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच चार अक्टूबर को दिल्ली में खेला गया मुकाबला है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम ने 428 रन कूट दिए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम लक्ष्य तक तो नहीं पहुंच पाई, लेकिन उसने भी 300 के आंकड़े को पार कर लिए था।
यह भी पढ़ें- ‘मीट खाने की वजह से सुधरा प्रदर्शन…,’ भारत की जीत के बाद शाहिद अफरीदी का अजीबोगरीब बयान
पिच के इस मिजाज को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि कप्तान रोहित शर्मा अगले मुकाबले में तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकते हैं। इसमें मोहम्मद शमी या शार्दुल ठाकुर का नाम शामिल हो सकता है। वहीं ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी के बावजूद रविचंद्रन अश्विन को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्लू टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। इस मुकाबले में उन्होंने 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 3.40 की इकोनॉमी से महज 34 रन खर्च किए थे। इस बीच उन्हें एक सफलता हाथ लगी थी। अश्विन के शिकार कंगारू ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बने थे।
अफगानिस्तान के खिलाफ इस प्लेइंग XI के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी/शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
4 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
33 mins agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
51 mins agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
58 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines