IND vs AUS 2nd T20I: मेलबर्न के मैदान पर टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की पोल खुल गई. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के आगे भारतीय टीम के बैटर्स ने आसानी से घुटने टेक दिए. बैटिंग ऑर्डर का हाल इस कदर बेहाल रहा कि टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी.
कंगारू गेंदबाजों के आगे पूरी भारतीय टीम महज 125 रन बनाकर ढेर हो गई. अभिषेक शर्मा टीम की ओर से अकेले लड़ाई लड़ते हुए नजर आए और उन्होंने 37 गेंदों पर 68 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. हालांकि, अभिषेक को छोड़कर टीम के बाकी 9 बल्लेबाज महज 57 रन जोड़ सके.
टीम के बैटिंग ऑर्डर की खुल गई पोल
टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ही बेहद खराब रही. शुभमन गिल महज 5 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने नंबर तीन पर संजू सैमसन को प्रमोट किया, लेकिन यह फैसला उल्टा पड़ गया. सैमसन महज 2 रन बनाकर चलते बने. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी बेहद निराश किया और वह एक रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा को जोश हेजलवुड ने खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया. अक्षर पटेल 7 रन बनाने के बाद रन चुराने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे.
इसके बाद हर्षित राणा को शिवम दुबे से ऊपर भेजा गया और उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. हर्षित बड़ा शॉट के लिए तरसते हुए नजर आए. हर्षित ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए. इसके बाद क्रीज पर उतरे शिवम दुबे महज 4 रन बनाकर चलते बने, तो कुलदीप-वरुण भी सस्ते में पवेलियन लौटे.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बीच मैदान बन गया कप्तान सूर्यकुमार का मजाक! रवि शास्त्री से लेकर मैच रेफरी तक की छूट पड़ी हंसी
अकेले लड़े अभिषेक
मेलबर्न के मैदान पर अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया की ओर से अकेले लड़ाई लड़ी. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए सिर्फ 37 गेंदों पर 68 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान अभिषेक ने 8 चौके और 2 गगनचुंबी सिक्स जमाए. ओपनिंग करने उतरे अभिषेक 19वें ओवर तक क्रीज पर खड़े रहे और बेहतरीन बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी.
ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से मारा मैदान
ऑस्ट्रेलिया ने भारत से मिले 126 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टीम की ओर से मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों पर 46 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि ट्रेविस हेड ने 28 रनों का योगदान दिया. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 27 गेंदों में 51 रनों की पार्टनरशिप जमाई.
जोश इंग्लिस ने 20 गेंदों में 20 रन जड़े, तो मिचेल ओवेन के बल्ले से 14 रन निकले. बुमराह ने लगातार दो गेंदों पर ओवेन और मैथ्यू शॉर्ट को पवेलियन की राह दिखाई, लेकिन तब तक कंगारू टीम जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी. बुमराह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
28 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
49 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines