हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026 से पहले बढ़ी टीम इंडिया की मुश्किलें! तिलक-सुंदर के बिना ऐसी नजर आएगी भारत की प्लेइंग 11

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम मौजूदा समय में टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन है. ऐसे में टीम घरेलू मैदान पर टाइटल डिफेंड करने की तैयारी कर रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 को बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड मिलकर इस टूर्नामेंट को होस्ट कर रहे हैं. जिसकी शुरुआत 7 फरवरी को होने वाली है. इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया के 2 स्टार खिलाड़ी चोटिल हैं.

विज्ञापन
Team India T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के 2 स्टार खिलाड़ी चोटिल हैं. जिसमें मैच विनर बल्लेबाज तिलक वर्मा और स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का नाम शामिल है. दोनों ही खिलाड़ी अपने दम पर मैच को पलटने की क्षमता रखते हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल में अच्छा प्रदर्शन भी किया था. जिसके कारण ही टीम इंडिया को अब प्लेइंग 11 चुनने में भी परेशानी होने वाली है. अगर दोनों टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए, तो टीम को दिक्कत हो सकती है. 

तिलक-सुंदर के बिना कैसे होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 

तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 टी20 मैच से फिलहाल बाहर हैं. हालांकि अगर वो समय से फिट नहीं हुए तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो सकते हैं. वॉशिंगटन सुंदर पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के सामने बड़ी समस्या आ सकती है. अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों नहीं खेल पाए तो सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर की मुश्किलें डबल हो जाएंगी. 

वॉशिंगटन सुंदर की जगह हर्षित राणा को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. राणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं तिलक वर्मा की जगह ईशान किशन को प्लेइंग 11 में एंट्री मिल सकती है. किशन नंबर 3 पर आईपीएल में भी अब खेलते हुए नजर आते हैं. जहां पर उनका रिकॉर्ड भी अब तक अच्छा रहा है. वहीं संजू सैमसन बतौर सलामी बल्लेबाज ही खेलते हुए नजर आएंगे. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की एक और सीरीज का हुआ ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐसे होगी तैयारी  

यहां पर देखें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला! ICC के उड़ जाएंगे होश  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola