T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब सभी टीमें फिलहाल अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान करती हुई नजर आ रही हैं. जिसमें अब ओमान की टीम का नाम शामिल हो गया है. इस टीम ने कप्तान और उपकप्तान दोनों ही भारतीय मूल के खिलाड़ियों को बनाया है. इस टीम में ज्यादातर खिलाड़ी भारतीय और पाकिस्तानी मूल के नजर आ रहे हैं. ओमान की टीम ने चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली है. उनका रिकॉर्ड हालांकि इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छा नहीं रहा है.
ओमान की टीम में भारतीयों का है दबदबा
साल 2016 में पहली बार ओमान की टीम टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनी थी. जिसके अलावा टीम 2021 में भी इस टूर्नामेंट में खेली थी. साल 2024 में भी ओमान की टीम खेलती हुई नजर आई थी. अब वो साल 2026 में भी खेलती हुई नजर आएंगी. टी20 वर्ल्ड कप में अब तक ओमान की टीम ने 10 मैच खेले हैं. जिसमें से सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली है. जतिंदर सिंह की टीम टूर्नामेंट में ग्रुप बी का हिस्सा है. जिसमें ओमान के साथ ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीम शामिल है.
भारतीय मूल के जतिंदर सिंह को कप्तानी मिली है, तो वहीं विनायक शुक्ला को उपकप्तानी मिली है. एशिया कप 2025 की टीम से 5 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. जिसमें आमिर कलीम, सूफियान यूसुफ, आर्यन बिष्ट, जिकरिया इस्लाम और मोहम्मद इमरान का नाम शामिल है. ओमान की टीम अपना पहला मुकाबला 9 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली है.
ये भी पढ़ें: ईशान किशन या ऋषभ पंत कौन है वनडे फॉर्मेट में बेहतर? आंकड़ों पर डाले नजर
यहां पर देखें ओमान की टीम
जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला (उपकप्तान), मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, फैसल शाह, नदीम खान, सूफियान महमूद, हसनैन अली शाह, शफीक जान, जय ओडेड्रा, जितेन रामानंदी और आशीष ओडेड्रा.
ये भी पढ़ें: साल के आखिरी दिन मैदान पर धमाल मचाते नजर आएंगे ऋषभ पंत से लेकर अभिषेक शर्मा तक…, खेले जाएंगे कुल 19 मैच
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines