T20 World Cup 2024, Rohit Sharma And Virat Kohli: जून में यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का बैलेंस क्या होगा, इसको लेकर लगातार कई चर्चाएं हो रही हैं। सबसे बड़ा चर्चा का केंद्र बने हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली जिन्होंने 10 नवंबर 2022 के बाद से एक भी टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला है। लेकिन अब इन दोनों की वापसी की अटकलें लगने लगी हैं। वहीं अब पीटीआई के इनपुट से यह भी जानकारी मिली है कि रोहित और विराट ने वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा जताई है।
रोहित-विराट खेलेंगे वर्ल्ड कप!
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने करीब 14 महीने से टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। अब वर्ल्ड कप की जब तैयारी है और 11 जनवरी से आखिरी सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होनी है तो, रोहित शर्मा की वापसी की खबरें आने लगी हैं। साथ ही बीसीसीआई द्वारा उनको वर्ल्ड कप में कप्तानी का पहला विकल्प माना जा रहा है, इसकी खबरें पहले से ही आ रही थीं। अब पीटीआई ने अपनी एक नई रिपोर्ट में बताया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों टी20 वर्ल्ड कप खेलने के इच्छुक हैं।
साथ ही यह भी पता चला है कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर रोहित और विराट के अलावा हेड कोच राहुल द्रविड़ से भी बात करेंगे। अभी बोर्ड के दो सेलेक्टर सलिल अंकोला और शिवसुंदर दास साउथ अफ्रीका में मौजूद हैं। खबरें ऐसी हैं कि अगरकर भी साउथ अफ्रीका पहुंच जाएंगे। यहां सेलेक्टर्स रोहित-विराट से बातचीत करेंगे और उसके बाद ही अफगानिस्तान सीरीज के स्क्वॉड का ऐलान किया जाएगा। भारतीय टीम 11 से 17 जनवरी तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।
BCCI के रडार पर 30 खिलाड़ी
इतना ही नहीं बीसीसीआई ने यह भी बताया है कि उसकी नजरें 30 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं। मौजूदा समय में साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद 15 युवा खिलाड़ियों के नाम लगभग तय हैं। वहीं बचे हुए 30 खिलाड़ियों में वनडे टीम के सीनियर्स और कई अन्य युवा खिलाड़ी भी हो सकते हैं। साथ ही मार्च के अंत से मई अंत तक आईपीएल भी होना है। आईपीएल के पहले महीने यानी अप्रैल में भी भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर होगी, इसके बाद ही वर्ल्ड कप के लिए फाइनल 15 का स्क्वॉड भी जारी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा 14 महीने बाद T20I में करेंगे वापसी, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर रहेंगे 3 बड़े खिलाड़ी!
यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर किसका होगा कब्जा? पूर्व कप्तान की भविष्यवाणी आई सामने
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines