T20 World Cup 2024: वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल की हार को भुलाकर अब टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियों में जुट गई है। टी20 सीरीज में बीसीसीआई भी युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा से मौका देने वाली है। इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 सीरीज में बीसीसीआई ने कुछ ऐसा ही किया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की सीरीज में बीसीसीआई ने अपनी युवा टीम मैदान पर उतारी। युवा खिलाड़ियों ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन भी करके दिखाया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 सीरीज को भी अपने नाम किया है। अब इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS 5th T20 Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया, सीरीज 4-1 से जीती
1. रिंकू सिंह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा औगर किसी खिलाड़ी ने प्रभावित किया है, तो वो है रिंकू सिंह। रिंकू ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी और खींचा है।
अब रिंकू को टी20 क्रिकेट में बेस्ट फिनिशर के तौर पर देखा जा रहा है। सीरीज के आखिरी मैच को छोड़कर रिंकू ने बाकी सभी मैचों में टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली है। रिंकू सिंह बड़े-बड़े शॉट खेलने में माहिर है। जिसके बाद अब उनको टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है।
2. मुकेश कुमार
टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने अपनी शानदार गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी और खींचा। पूरी टी20 सीरीज में मुकेश ने शानदार गेंदबाजी करके दिखाई है और समय-समय पर टीम को विकेट दिलाई है। आईपीएल में कमाल की गेंदबाजी करने के बाद मुकेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। अब फैंस को उम्मीद हैं कि उनको टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम में चुना जा सकता है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines