T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर सभी टीमें तैयारियों में जुट गई है। यह विश्व कप वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाला है। विश्व कप का आयोजन अगले साल के जून महीने में होगा। क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड की टीम ने बड़ी चाल चल दी है। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी को कंसल्टेंट कोच के रूप में अपने साथ शामिल कर सकते हैं। वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को अपने साथ मिलाना इंग्लैंड की बड़ी चाल बताई जा रही है। इससे टीम को काफी फायदा पहुंचेगा।
किस दिग्गज को शामिल करेगा इंग्लैंड
आईसीसी विश्व कप 2023 में इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इंग्लैंड की टीम इस विश्व कप से बुरी तरह बाहर हो गई थी। ऐसे में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर इंग्लैंड कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाह रहा है। इंग्लैंड इसी कारण से वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को कंसल्टेंट कोच के रूप में अपने साथ शामिल कर सकते हैं। हालांकि इंग्लैंड की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी तक इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड जल्द ही इसका ऐलान कर सकता है।
4 जून को खेला जाएगा पहला मैच
साल 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला 4 जून को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 30 जून को खेला जाएगा। क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट इस विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है। यह टी20 विश्व कप का नौवां सीजन होने वाला है। इस सीजन में कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम की भी पूरी कोशिश होगी कि किसी भी तरह इस विश्व कप को अपने नाम कर विश्व कप 2023 में मिली हार के गम को भुला सके।
ये 20 टीमें लेंगी विश्व कप में हिस्सा
ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, कनाडा, आयरलैंड, नेपाल, नीदरलैंड, नामीबिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, ओमान, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, युगांडा, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्ट इंडीज।
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
44 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines