T20 World cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप की शुरूआत आज से हो रही है। इस विश्वकप में 16 टीमें भाग ले रही हैं। ये सभी टीमें विजयी बनकर 46 करोड़ रुपए की प्राइज मनी के लिए भिड़ेगी। इस विश्वकप में पहले क्वालिफाइंग मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला श्रीलंका-नामीबिया और दूसरा मैच नीदरलैंड-यूएई के बीच होगा। एशिया कप 2022 और 2014 के वर्ल्ड कप चैंपियन श्रीलंका का सामना पहले दौर के ग्रुप ए में जिलॉन्ग के कार्दिनिया पार्क स्टेडियम में नामीबिया से होगा। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से होगी।
अभी पढ़ें – T20 world cup 2022, UAE vs NED: यूएई ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इसके बाद शाम को उसी स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात का सामना नीदरलैंड से होगा। नामीबिया, संयुक्त अरब अमीरात और नीदरलैंड के साथ श्रीलंका सुपर 12 स्थान की जंग में शामिल है।
T20 World cup 2022 Live Streaming: मुफ्त में ऐसे देखें सभी मैच
टी 20 विश्वकप के अगर सभी मैच आप फ्री में देखना चाहते हैं तो आप अपने टीवी में स्टार स्पोर्ट्स के कई टीवी चैनलों पर आज होने वाले इस टी-20 मैच को देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप घर पर नहीं है या किसी कारण वश टीवी पर मैच नहीं देख पा रहे हैं तो आप अपने मोबाइल पर भी आसानी से इस मैच को देख सकते हैं।
इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर Disney Plus Hotstar को डाउनलोड करना होगा और फिर उसका सब्सक्रिप्शन भी लेना होगा। इसी ऐप पर आप आज और आने वाले इस सीरीज के सभी मैचों को देख पाएंगे। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के प्लान की बात करें तो इसकी शुरुआत मात्र 149 रुपये से होती है। लेकिन अगर आप ये नहीं लेना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आपके मोबाइल रिचार्ज पर ही कैसे आप मुफ्त में इसका सब्सक्रीप्शन पा सकते हैं।
जियो यूजर्स के लिए फ्री प्लान
Jio के 149 रुपये वाले प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का तीन महीने वाला मोबाइल प्लान मुफ्त मिलता है। ऐसे में अगर आप जियो कस्टमर हैं तो आपको इस प्लान के साथ बिल्कुल मुफ्त में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: ‘हम बहुत मिस करेंगे’…रोहित शर्मा को पूरे वर्ल्ड कप में सताएगी इस खिलाड़ी की याद
एयरटेल यूजर्स के लिए फ्री प्लान
Airtel का सबसे सस्ता प्लान 399 रुपये का है, जिसके साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। ऐसे में अगर आप एयरटेल कस्टमर हैं तो आपको इस प्लान के साथ बिल्कुल मुफ्त में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा और मैच देख पाएंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines