नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को 33 रन से शानदार जीत दर्ज की। मैच में बारिश ने खलल डाला और 14 ओवर में टार्गेट 142 रन कर दिया गया। साउथ अफ्रीका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी और 33 रन से मुकाबला हार गई। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 185 रन बनाए थे, लेकिन डीएलएस मेथड से टार्गेट छोटा कर दिया गया। हालांकि पाकिस्तान की इस जीत के बाद उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हो गई हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान सेमीफाइनल में किस तरह क्वालिफाई कर सकती है।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: विराट कोहली ने नहीं की फेक फील्डिंग, ये रहा सबूत, देखें वीडियो
भारत 6 पॉइंट के साथ टॉप पर
ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल के अनुसार, सभी टीमें 4-4 मैच खेल चुकी हैं। भारत 6 पॉइंट और +0.730 की नेट रन रेट के बाद टॉप पर है। साउथ अफ्रीका 5 पॉइंट और +1.441 NRR के साथ दूसरे और अब पाकिस्तान +1.117 की नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश के पास भी 4 पॉइंट हैं, लेकिन उसकी नेट रन रेट -1.276 है। जिम्बाब्वे के पास 3 पॉइंट और -0.313 की NRR और नीदरलैंड के पास 2 पॉइंट और -1.233 की एनआरआर है। जिम्बाब्वे और नीदरलैंड सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है और अब टक्कर भारत-साउथ अफ्रीका-पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच है।
https://twitter.com/ICC/status/1588145949972512774
जिम्बाब्वे से खतरा
भारत का 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला मुकाबला काफी अहम होने वाला है। इसमें टीम इंडिया को किसी भी खतरे से बचने के लिए इस मुकाबले में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। फिलहाल भारत की नेट रन रेट पाकिस्तान से कम है। ऐसे में उसके लिए खतरा बन सकता है। यदि जिम्बाब्वे जीतती है तो उसके पास 5 अंक होंगे, लेकिन वह टीम इंडिया का खेल बिगाड़ सकती है।
पाकिस्तान इस तरह कर सकती है क्वालिफाई
वहीं पाकिस्तान का अगला मुकाबला बांग्लादेश से 6 नवंबर को है। यदि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाना है तो इस मैच में भी बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। इसी तरह साउथ अफ्रीका का अगला मुकाबला 6 नवंबर को नीदरलैंड से है। साउथ अफ्रीका को भी इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी क्योंकि उसके पास 5 ही अंक हैं, यदि ये मैच बारिश से धुलता है और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलते हैं तो साउथ अफ्रीका-पाकिस्तान (बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद) एक मंच पर आ जाएंगे और तब मामला नेट रन रेट को लेकर बन जाएगा। ऐसे में भले ही नीदरलैंड खुद क्वालिफाई न कर पाए, लेकिन साउथ अफ्रीका की उम्मीदें धराशायी कर सकती है।
अभी पढ़ें –
बांग्लादेश के पास आखिरी मौका
बांग्लादेश के पास भी 6 नवंबर को आखिरी मौका है। यदि बांग्लादेश पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराती है तो वह पाकिस्तान को बाहर कर देगी और खुद नेट रन रेट के आधार पर क्वालिफाई कर सकती है। हालांकि उसकी मौजूदा रन रेट काफी कम है। ऐसे में उसके लिए चुनौती बड़ी है। बांग्लादेश और पाकिस्तान को ये उम्मीद करनी होगी कि भारत और साउथ अफ्रीका अपने मुकाबले हार जाएं। तब ही ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर सकती हैं। हालांकि जिम्बाब्वे का भारत और नीदरलैंड का साउथ अफ्रीका को हराना आसान नहीं होगा, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी पॉसिबल है। कुछ भी हो पाकिस्तान की जीत के बाद सेमीफाइनल का समीकरण काफी पेचीदा हो गया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस रेस में कौन बाजी मारता है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
3 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
46 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
48 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines