नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 13 नवंबर को ये मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। पाकिस्तान के लिए ये ऐतिहासिक मौका होगा, क्योंकि 1992 वर्ल्ड कप के 30 साल बाद उसे एक बार फिर फाइनल में इंग्लैंड को हराने का मौका मिल रहा है। वहीं इंग्लैंड भी कम नहीं है। उसके पास तूफानी बल्लेबाजों समेत बेहतरीन ऑलराउंडर समेत शानदार गेंदबाजों की फौज है। बहरहाल, इस महामुकाबले के लिए पाकिस्तान टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड खतरे में, महज इतने रन ठोकते ही मोहम्मद रिजवान रच देंगे इतिहास
MCG पहुंचे रमीज राजा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें कप्तान बाबर आजम, शाहीन अफरीदी समेत युवा खिलाड़ी नेट्स में करारे शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान की टीम निचले क्रम तक बल्लेबाजी कराना चाहती है। शायद यही वजह है कि शाहीन भी बैट थामकर शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं पाकिस्तान की इस तैयारी को देखने पीसीबी चीफ रमीज राजा भी पहुंचे हैं। एमसीजी में रमीज कई खिलाड़ियों से इस महामुकाबले की रणनीति पर चर्चा करते नजर आए।
इंग्लैंड हमेशा हावी
दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों की बात करें तो इंग्लैंड हमेशा इसमें आगे रही है। हालांकि पाकिस्तान के पास बेहतरीन बॉलिंग अटैक है तो वहीं इंग्लैंड के पास एक से एक बल्लेबाज। इंग्लैंड और पाकिस्तान अब तक टी20 के 28 मैचों में आमने-सामने हुए हैं। इन 28 मैचों में से इंग्लैंड ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि पाकिस्तान को 9 मैचों में जीत मिली है। टी 20 वर्ल्ड में अब तक इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच हुए दोनों मुकाबलों में इंग्लैंड ने ही जीत हासिल की है। अब देखना होगा कि पाकिस्तान की टीम इस बड़े मुकाबले में किस तरह परफॉर्म करती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान
11 mins agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव
1 hr agoIND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
2 hrs agoक्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला? जानिए मौसम का हाल
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
5 hrs agoआज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
5 hrs agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
12 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
12 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
13 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines