नई दिल्ली: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। इसमें कब किसकी बाजी पलट जाए कहा नहीं जा सकता, लेकिन जो हारी हुई बाजी बदल दे, वो बाजीगर बन जाता है। ऐसा ही नजारा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नजर आया। विदर्भ और दिल्ली के बीच खेले गए इस मैच में क्रिकेट का वो रोमांच देखने को मिला कि रौंगटे खड़े हो गए।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: ऐसे खेलना भाई…केएल राहुल के बैटिंग कोच बने विराट कोहली, देखें वीडियो
आखिरी ओवर में दिल्ली को 8 रन की जरूरत थी, लेकिन विदर्भ के गेंदबाज यश ठाकुर ने ऐसी खतरनाक गेंदबाजी की कि दिल्ली के बल्लेबाज यश ढुल और ललित यादव भी जीत नहीं दिला पाए। ठाकुर ने आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाकर विदर्भ को 1 रन से शानदार जीत दिलाई। उन्होंने 4 ओवर में कुल 4 विकेट चटकाए। डेथ ओवर में उनकी शानदार गेंदबाजी ने क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मचा दिया है।
कौन हैं यश ठाकुर?
कोलकाता में जन्मे 23 साल के राइट आर्म मीडियम पेस बॉलर यश रवि सिंह ठाकुर टीम इंडिया के लिए अंडर 19 खेल चुके हैं। टी 20 के 36 मैचों में उन्होंने 13.94 के औसत से 55 विकेट चटकाए हैं। वह एक बार 5 रन देकर 4 विकेट चटका चुके हैं। जबकि तीन बार चार विकेट ले चुके हैं। उनका इकोनॉमी काफी बेहतर है। यश ने अब तक 6.64 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। वहीं लिस्ट ए के 27 मैचों में उन्होंने 44 विकेट लिए हैं।
अभी पढ़ें – ZIM vs NED: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
https://mobile.twitter.com/IndianIdcf/status/1587366621399502848
9 मैचों में चटका चुके हैं 15 विकेट
वहीं फर्स्ट क्लास के 7 मैचों की 13 ईनिंग्स में उनके नाम 20 विकेट दर्ज हैं। लिस्ट ए में वह एक बार 5 विकेट ले चुके हैं। यश ठाकुर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में काफी असरदार साबित हुए हैं। वह पिछले 9 मैचों में 15 विकेट चटका चुके हैं। टीम इंडिया को एक बेहतरीन डेथ बॉलर की जरूरत है। यश ने निश्चित तौर पर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि उन्होंने अब तक आईपीएल नहीं खेला है, लेकिन घरेलू टूर्नामेंट में उनका जलवा सिर चढ़कर बोल रहा है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
36 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
42 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines