Tilak Varma-Suryakumar Yadav Welcomed India: एशिया कप 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम किया. फाइनल में सूर्या ब्रिगेड ने पाकिस्तान को रौंदा और 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया 9वीं बार एशिया कप चैंपियन बनी है. एक समय पर फैंस भारत के एशिया कप खेलने और पाकिस्तान का सामना करने के खिलाफ थे. हालांकि, अब जब टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तान को फाइनल में हराकर वापस आए, तो उनका शानदार स्वागत हुआ. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की वीडियो सामने आई है, जहां उनका शानदार तरीके से स्वागत हुआ.
तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का हुआ शानदार स्वागत
दुबई में एशिया कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी अपने-अपने शहर पहुंचे. तिलक वर्मा का हैदराबाद एयरपोर्ट के बाहर भव्य स्वागत हुआ और उनके सम्मान में नारे गूंजे. तिलक ने फाइनल में 69 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. उनका बढ़िया तरह से स्वागत हुआ और फैंस के चेहरे पर तिलक के लिए खुशी साफ तौर पर नजर आ रही थी.
आप नीचे तिलक वर्मा के स्वागत की वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को जल्द मिलेगी अपनी Asia Cup ट्रॉफी, ACC ने उठाया सख्त कदम, मोहसिन नकवी की खैर नहीं!
सूर्यकुमार यादव का भी मुंबई में धमाकेदार अंदाज में स्वागत हुआ. जब वो अपने घर पहुंचे, तो तिलक लगाकर आरती के साथ उनका वेलकम हुआ. इसी बीच उन्हें सम्मान देते हुए शॉल और फूलों का बूके दिया गया. सूर्या ने टूर्नामेंट में लगातार अच्छी कप्तानी की और इसी वजह से गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट में डॉमिनेट करते हुए नजर आए.
नीचे सूर्या के स्वागत की वीडियो हैं:
टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों की भी हुई घर वापसी
तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के अलावा टीम इंडिया के अन्य प्लेयर्स भी भारत वापस आ चुके हैं. एक वीडियो सामने आया है, जहां हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. भारतीय प्लेयर्स का सम्मान हो रहा है. भारत की जीत में सभी खिलाड़ियों का पूरा योगदान रहा है और लगातार दूसरी बार टीम इंडिया ने एशिया कप की ट्रॉफी जीती है. सिर्फ इतना ही नहीं, सूर्या ब्रिगेड ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज, सुपर 4 और फाइनल में (कुल 3 बार) हराया.
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर! नेपाल ने T20I में मचाया तहलका, 2 बार की वर्ल्ड कप विजेता को हराकर जीती सीरीज
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
18 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
53 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines