IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज के लिए कंगारू टीम भारत पहुंच चुकी है और प्रैक्टिस में भी जुट गई है। ऑस्ट्रेलिया टीम सीरीज से पहले ही भारतीय स्पिन बॉलिंग से परेशान नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने तो खास तैयारियां शुरू कर दी है।
स्टीव स्मिथ की खास तैयारी
ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल बेंगलुरू में प्रैक्टिस कर रही है। लेकिन यहां से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कंगारू टीम की स्पिन के खिलाफ तैयारी देखी जा सकती है। दरअसल, स्टीव स्मिथ भारतीय गेंदबाज महेश पिथिया की गेंदबाजी पर बैटिंग का अभ्यास कर रहे हैं। महेश पिथिया इसलिए खास हो जाते हैं, क्योंकि वह लगभग टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की तरह ही बॉलिंग करते हैं। यानि स्मिथ अश्विन का तोड़ निकालने में अभी से जुट गए हैं।
और पढ़िए – रविचंद्रन अश्विन के पास अनिल कुंबले को पछाड़कर इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम
महेश पिथिया अश्विन के डुप्लीकेट
बता दें कि महेश पिथिया को आर अश्विन का डुप्लीकेट भी कहा जाता है, क्योंकि वह अश्विन की तरह की बॉलिंग करते हैं। जिस तरह से अश्विन राइड हेड बल्लेबाजों को परेशान करते हैं, ठीक उसी तरह महेश पिथिया भी बल्लेबाजों का काफी परेशान करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि जब महेश ने क्रिकेट की शुरुआत की थी, तब उन्होंने अश्विन को बॉलिंग करते हुए नहीं देखा था। महेश ने पहली बार 2013 में अश्विन को बॉलिंग करते हुए देखा था। जिसके बाद उन्होंने अश्विन को अपना आयडल माना और उन्ही की तरह बॉलिंग करना शुरू कर दिया था। वह पिछले साल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू भी कर चुक हैं।
और पढ़िए – भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन किसपर भारी? यहां देखें दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
अश्विन से कंगारूओं को खतरा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आर अश्विन का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार अभी से स्पिनरों के खेलने की तैयारी में जुट गई हैं। क्योंकि इससे पहले जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत में टेस्ट सीरीज खेली थी तो सबसे ज्यादा परेशान स्पिनरों ने ही किया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अभी से अश्विन और जडेजा की जोड़ी का तोड़ निकालने में जुटे हैं।
9 फरवरी से होगा पहला टेस्ट
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। लेकिन इस बार सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है। कंगारू टीम इस बार बेंगलुरू में प्रैक्टिस के बाद सीधी मैच में उतरने वाली है। वहीं भारती टीम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
25 mins agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
1 hr agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
1 hr agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
2 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
2 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
2 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
3 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
3 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines