हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

श्रीलंका ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए किया टीम का ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता

विज्ञापन
World Cup Qualifier Angelo Mathews

नई दिल्ली: श्रीलंका ने शुक्रवार को विश्व कप क्वालिफायर के लिए टीम का ऐलान किया। जिम्बाब्वे के लिए रवाना होने वाली 15 सदस्यीय टीम से दिग्गज खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज बाहर हो गए हैं। मैथ्यूज को इस साल की शुरुआत में दो साल बाद श्रीलंका के न्यूजीलैंड दौरे से पहले वनडे टीम में वापस बुलाया गया था। हालांकि, उनकी वापसी के बाद से उन्होंने 18, 0 और 12 के स्कोर बनाए हैं। पिछले हफ्ते अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले उन्हें अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया था।

मैथ्यूज ने 221 मैचों में 41.01 के औसत से बनाए हैं 5865 रन  

उस मैच के लिए मैथ्यूज के रिप्लेसमेंट सादीरा समरविक्रमा ने 44 रनों की तेज पारी खेली, जिसके बाद हुए तीसरे एकदिवसीय मैच में उन्होंने अपना स्थान बरकरार रखा, हालांकि उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। मैथ्यूज ने 221 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उन्होंने 41.01 के औसत से 5865 रन जड़े हैं। जिसमें तीन शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं।

दिमुथ करुणारत्ने भी शामिल 

टीम में दिमुथ करुणारत्ने को भी शामिल किया गया है। उन्होंने एकदिवसीय टीम में वापसी पर बैक-टू-बैक अर्धशतक जमाए। बल्लेबाजी में कप्तान दासुन शनाका, कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा और समरविक्रमा शामिल हैं। चामिका करुणारत्ने, शनाका और वानिन्दु हसरंगा ने ऑलराउंडर्स के स्लॉट को पूरा किया। स्पिन विभाग में हसरंगा के साथ महेश थीक्षणा और लेगस्पिनर दुशान हेमंथा भी शामिल हैं।

विज्ञापन

मथीशा पथिराना ने बनाई जगह 

हेमंथा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में चोटिल हसरंगा की जगह डेब्यू किया था। युवा खिलाड़ी मथीशा पथिराना ने भी टीम में जगह बनाई है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में आईपीएल में अपनी 145 किलोमीटर प्रति घंटे की स्लिंगिंग यॉर्कर के साथ धूम मचा दी थी। श्रीलंका अपने क्वालीफाइंग अभियान की शुरुआत 19 जून को बुलावायो में यूएई के खिलाफ करेगा, इससे पहले वे तीन अभ्यास मैच खेलेंगे।

श्रीलंका टीम:

दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, सादीरा समरविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, दुशमंथा चमीरा, कसुन राजिथा, मतीशा पथिराना, महेश ठीकशाना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola