IPL 2024 Major Update Banglades-Sri Lanka Players: भारत में आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने की संभावना है। भारतीय फैंस इस लीग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बार हो सकता है कि भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा ना ले पाएं। जिसकी मुख्य वजह श्रीलंका का बांग्लादेश दौरा है। दरअसल श्रीलंका को 4 मार्च से बांग्लादेश का दौरा करना है। जहां दोनों ही टीमों को 2 टेस्ट, 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। जिसके बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार बांग्लादेश और श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी अपने देश के लिए क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
4 मार्च से 3 अप्रैल तक श्रीलंका का बांग्लादेश दौरा
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच सीरीज का आगाज टी20 मुकाबलों से होगा। जहां दोनों ही टीम 3 टी20 मुकाबले खेलेंगी। जिसका पहला मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। वहीं इसका दूसरा मैच 6 मार्च और तीसरा 9 मार्च को खेला जाएगा। टी20 खत्म होने के बाद दोनों ही टीमें 13 मार्च से 18 मार्च तक तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। वनडे मैच का आगाज 13 मार्च को होगा। जिसके बाद दूसरा वनडे 15 मार्च और तीसरा वनडे 18 मार्च को खेला जाएगा। टी20 और वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों को साथ में 2 टेस्ट मैच भी खेलने हैं। जिसमें पहला टेस्ट मैच 22 मार्च से 26 मार्च और दूसरा टेस्ट मैच 30 मार्च से 3 अप्रैल तक खेला जाएगा।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: ऋषभ पंत अपना रहे कॉपी पेस्ट फॉर्मूला, इंग्लैंड को उसी की भाषा में देंगे जवाब
टेस्ट खेलने वाले कुछ खिलाड़ी मिस कर सकते हैं कुछ मैच
भारत में आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टी20 और वनडे सीरीज 18 मार्च तक खत्म हो जाएगी। जिसके बाद हो सकता है कि जो भी खिलाड़ी आईपीएल 2024 में जिस भी टीम का हिस्सा होंगे वह अपनी टीम में वापस लौट जाएंगे। बता दें कि श्रीलंका और बांग्लादेश के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल 2024 में खेलते हैं। लेकिन अगर उन्हें 2 टेस्ट के लिए उनकी राष्टीय टीम में चुना जाता है तो हो सकता है कि वह आईपीएल 2024 के शुरुआती कुछ मैच को मिस कर दें।
ये भी पढ़े- IND vs ENG : यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ रचा इतिहास, दोहरा शतक जड़ बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
22 मार्च से आईपीएल 2024 शुरू होने की उम्मीद
इस बार आईपीएल 2024 कुछ समय पहले शुरू हो सकता है। जिसकी वजह इस साल भारत में होने वाले आम चुनाव को माना जा रहा है। अगर आईपीएल के मैच और आम चुनाव की तारीखों में टकराव देखने को मिलता है तो ऐसी स्थिति में इस बार का आईपीएल दो चरणों में आयोजित किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines