Duleep Trophy 2025: बीसीसीआई ने घरेलू सीजन 2025-26 की शुरुआत कर दी है। सबसे पहले दिलीप ट्रॉफी खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त को होगी। दिलीप ट्रॉफी 2025 में कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली है। जिसके लिए अब टीम का भी ऐलान हो रहा है। साउथ जोन की टीम की अब घोषणा हो गई है। जिसमें स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है। वहीं उभरते हुए बल्लेबाज तिलक वर्मा को कप्तान बना दिया गया है।
संजू सैमसन नहीं हुए सेलेक्ट
साउथ जोन की टीम में मोहम्मद अजहरुद्दीन को उपकप्तान चुना गया है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में नारायण जगदीसन को मौका मिला है। इंजरी के कारण लंबे समय से मैदान पर नहीं नजर आए देवदत्त पडिक्कल को भी मौका मिला है। घरेलू क्रिकेट के पिछले सत्र में धमाल मचाने वाले खिलाड़ियों को पहली प्राथमिकता दी गई है। गेंदबाजी में विजय कुमार वैश्य और गुरजापनीत सिंह नजर आ रहे हैं।
संजू सैमसन को टीम में मौका नहीं देने के सवाल पर साउथ जोन सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष थलाइवन सरगुनम जेवियर ने कहा, ‘संजू सैमसन का चयन इसलिए नहीं किया गया क्योंकि वह पिछले साल के रणजी ट्रॉफी सीजन में ज्यादातर समय के लिए उपलब्ध नहीं थे, जब केरल ने ऐतिहासिक फाइनल में जगह बनाई थी। इस टीम का चयन उन खिलाड़ियों के आधार पर किया गया है जिन्होंने रणजी ट्रॉफी और भारत ए दौरों पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।’
दिलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की टीम
तिलक वर्मा (कप्तान) (हैदराबाद), मोहम्मद अजहरुद्दीन (उप-कप्तान) (केरल), तन्मय अग्रवाल (हैदराबाद), आर साई किशोर (तमिलनाडु), तनय त्यागराजन (हैदराबाद), विजयकुमार वैश्य (कर्नाटक), निधिश एमडी (केरल), रिकी भुई (आंध्र), देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक), मोहित काले (पांडिचेरी), सलमान निज़ार (केरल), नारायण जगदीसन (तमिलनाडु), त्रिपुराना विजय (आंध्र), बासिल एनपी (केरल), गुरजापनीत सिंह (तमिलनाडु), स्नेहल कौथंकर (गोवा)।
ये भी पढ़ें: कप्तान शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में हिट, लेकिन टी20 में नहीं हैं फिट! सेलेक्टर का बढ़ेगा सिरदर्द
संबंधित खबरें
बिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
16 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
39 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines