DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के 38वें मैच में चौके-छक्कों की जमकर बरसात हुई। बारिश के चलते 7-7 ओवर के मैच में पुरानी दिल्ली और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बल्लेबाजों ने जमकर धमाल मचाया। हालांकि, साउथ सुपरस्टार्स की टीम रोमांच से भरे मुकाबले में 8 विकेट से बाजी मारने में सफल रही।
पहले बैटिंग करते हुए पुरानी दिल्ली ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 133 रन लगाए। टीम की ओर से देव लाकड़ा ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 23 गेंदों पर 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि, उनकी इस पारी पर अनमोल और तेजस्वी की धमाकेदार इनिंग भारी पड़ गई।
अनमोल-तेजस्वी के तूफान में उड़ी पुरानी दिल्ली
7 ओवर में 134 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को तेजस्वी दहिया और अनमोल शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 5.5 ओवर में ही 122 रन जोड़ डाले। तेजस्वी ने सिर्फ 21 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान तेजस्वी ने 3 चौके और 9 गगनचुंबी सिक्स जमाए।
वहीं, अनमोल ने सिर्फ 17 गेंदों में 329 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 56 रन ठोक डाले और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। इन दोनों बल्लेबाजों के आगे पुरानी दिल्ली के बॉलर्स पूरी तरह से बेबस नजर आए। साउथ दिल्ली ने लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
बेकार गई देव लाकड़ा की तूफानी पारी
इससे पहले पुरानी दिल्ली 6 की ओर से देव लाकड़ा ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया। देव ने महज 23 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 369 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए जमकर तबाही मचाई। देव ने 8 चौके और इतने ही सिक्स भी जमाए। वहीं, युग गुप्ता ने भी 14 गेंदों में 38 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके दम पर पुरानी दिल्ली की टीम 7 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 133 रन लगाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
24 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines