मनोज पांडे, न्यूज 24: कोलकाता
ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमी फाइनल मैच आज (16 नवंबर) दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता स्थित ईडन गार्डन में खेला जाना है। मैच शुरू होने पहले क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है। जी हैं यहां मौसम का मिजाज थोड़ा बिगड़ा-बिगड़ा नजर आ रहा है। हमारे रिपोर्टर ने शहर के मौसम की जानकारी साझा करते हुए बताया है कि यहां कभी भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ईडन गार्डन में जो टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। उसके जीत की ज्यादा संभावना रहेगी।
जीतने वाली टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट:
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा। यहां उनकी भिड़ंत मेजबान भारतीय टीम के साथ होगी। फैंस इस मुकाबले को भी अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं। भारी संख्या में मैच का लुत्फ उठाने के लिए ईडन गार्डन में पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें- VIDEO: टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार ने रोहित की उड़ा दी थी नींद, कर लिया था प्रण, हुसैन ने बताई डीके की जुबानी
ईडन गार्डन में गेंदबाजों का रहा है दबदबा:
वर्ल्ड कप में यहां अबतक गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। मैदान से तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को बराबर मदद मिल रही है। दूसरी पारी में तो गेंदबाज और ज्यादा आक्रामक नजर आए हैं। वर्ल्ड कप 2023 में ईडन गार्डन्स पर चार मुकाबले खेले गए हैं।
इन चार में से तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सफलता हाथ लगी है। तीनों बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। ऐसे में यहां टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले सकता है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines