Kaun Banega Crorepati 15: हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां एपिसोड समाप्त हुआ है। इस एपिसोड का हिस्सा देश की स्टार महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना और पुरुष टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन थे। शो के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन और खिलाड़ियों के बीच काफी दिलचस्प बातें हुईं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अक्सर देखा जाता है कि अमिताभ बच्चन लोगों से सवाल पूछते हैं, लेकिन इस बार मंधाना और किशन ने उनसे सवाल किया और उन्होंने बखूबी उनका जवाब भी दिया।
महिला सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बिग बी से अपना पहला सवाल पूछा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम में ‘चकदा एक्सप्रेस’ नाम से कौन मशहूर हैं? इस दौरान बिग बी थोड़े उलझन में नजर आए। जिसके बाद मंधाना उन्हें कुछ संकेत देती हैं। इसके बाद वह सही जवाब देने में कामयाब हो जाते हैं। अमिताभ बच्चन ‘झूलन गोस्वामी’ का नाम बताते हैं, जो कि सही जवाब भी होता है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: वॉर्नर को मिला भाग्य का साथ तो टूट गए पाकिस्तानी खिलाड़ी, बीच मैदान में दिखा इमोशनल ड्रामा
बिग बी इस दौरान झूलन को लेकर अपने विचार भी साझा करते हैं। वह कहते हैं उनको देखकर बहुत सारे लोगों के हाथ पैर ठंडे हो जाते हैं। जब वह बॉलिंग करने आती हैं तो बहुत डर लगता है। पता नहीं किसका खोपड़ी फोड़ देंगी। बता दें ‘झूलन गोस्वामी’ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व तेज गेंदबाज हैं।
इस सवाल के बाद मंधाना बिग बी से और कई सारे सवाल करती हैं। इसमें एक ये भी शामिल रहता है कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम में गब्बर के नाम से किसे जाना जाता है? इसपर अमिताभ बच्चन मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं, ‘मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और एक ओपनर बल्लेबाज हैं। उसका नाम है शिखर धवन। कैच लेने के बाद वह जोर से अपनी जांघ पर ताल ठोकते हैं।
शो के दौरान ही स्मृति ने बताया कि मेरे पिता का सपना था मैं और मेरे भैया क्रिकेट में अपना करियर बनाएं। मैंने अपने क्रिकेट करियर का आगाज अपने भाई को क्रिकेट खेलते हुए देखकर शुरू किया था। मौजूदा समय में मंधाना भारतीय महिला टीम की प्रमुख बल्लेबाज हैं। उन्होंने देश के लिए अबतक 211 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 212 पारियों में 6657 रन निकले हैं।
संबंधित खबरें
LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
38 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
42 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines