नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने जुलाई में होने वाले आगामी श्रीलंका दौरे से तीन खिलाड़ियों को बाहर रखने पर चिंता जताई है। अफरीदी ने आबिद अली, जाहिद महमूद और उस्मान सलाहुद्दीन के बारे में कहा कि घरेलू सर्किट में उनकी प्रतिभा और योगदान के बावजूद इन खिलाड़ियों की अनदेखी की गई। अफरीदी ने सवाल कर कहा- हमने एक टेस्ट खिलाड़ी विकसित किया। वह बीमार पड़ गया, इलाज हुआ और ठीक हो गया। मैं आबिद अली के बारे में बात कर रहा हूं। वह आदमी कहां है? मुझे समझ नहीं आ रहा। उसके अलावा, आपने दो बाएं हाथ के स्पिनरों को टीम में रखा- जाहिद महमूद नाम का एक लेग स्पिनर था, वह कहां है?
और पढ़िए – रोहित शर्मा के बाद कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान? रवि शास्त्री ने इस खिलाड़ी का बताया नाम
उस्मान सलाहुद्दीन को मौका मिलना चाहिए
उन्होंने आगे कहा- टीम के बाकी खिलाड़ी ठीक हैं, लेकिन हमारे प्लेयर चोटों के कारण कुछ समय के लिए टीम से बाहर हो जाते हैं। फिर वे फिर से टीम में जगह पाने के लिए संघर्ष करते हैं। मेरी राय में उस्मान सलाहुद्दीन पहले पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं और उन्होंने कुछ बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। उन्हें मौका मिलना चाहिए। आप पूरी तरह से नए खिलाड़ियों को मौके देते हैं, लेकिन उन खिलाड़ियों को मौके नहीं देते जिनमें आपने निवेश किया है। ऐसा लगता है कि उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
आबिद अली के नाम 49.16 का औसत
35 साल के आबिद अली ने 16 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 49.16 के औसत से 1180 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्द्धशतक और चार शतक शामिल हैं। उन्होंने लास्ट टेस्ट 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। हालांकि उस्मान सलाहुद्दीन ने केवल एक टेस्ट मैच खेला है, लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 139 फर्स्ट क्लास मैचों में 48.96 के औसत से 53 अर्धशतक और 28 शतक सहित 9254 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 219 रन है।
दो अनकैप्ड बल्लेबाज शामिल
हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ टीम की घोषणा की है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली इस सीरीज के लिए 16-सदस्यीय मजबूत टीम में अनकैप्ड बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा और ऑलराउंडर आमिर जमाल भी शामिल हैं। पहला टेस्ट 16 जुलाई को गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा और इसके बाद दोनों टीमें 24 से 28 जुलाई तक सिंघलीज स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे टेस्ट के लिए कोलंबो की यात्रा करेंगी।
और पढ़िए – दोहरा शतक ठोक इस महिला प्लेयर ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 88 साल पुराना रिकॉर्ड
श्रीलंका टूर के लिए पाकिस्तान टीम:
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (vc & wk), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, सलमान अली आगा , सरफराज अहमद (wk), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और शान मसूद
पाकिस्तान के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल:
9 जुलाई – पाकिस्तान की टीम कोलंबो पहुंचेगी
11 और 12 जुलाई – वार्म अप मैच
16-20 जुलाई – गॉले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट
24-28 जुलाई- दूसरा टेस्ट सिंघलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
13 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
14 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
47 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines