नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम श्रीलंका के स्टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या के आगे मात खा जाते हैं। खास बात यह है कि प्रभात उन्हें टेस्ट की 5 पारियों में से 4 बार आउट कर चुके हैं, लेकिन मंगलवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। बाबर आजम ने डर के आगे जीत है…को चरितार्थ कर दिया। उन्होंने प्रभात जयसूर्या की गेंद पर आगे बढ़कर ऐसा छक्का कूटा कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।
बाबर आजम ने कदमों का इस्तेमाल कर ठोका छक्का
ये नजारा 36वें ओवर में देखने को मिला। जयसूर्या ने बाबर आजम को तीसरी गेंद डाली तो पहले से ही तैयार बाबर आजम ने कदमों का इस्तेमाल किया और क्रीज से दो कदम आगे बढ़ गए। उन्होंने बल्ला उठाया और गेंद के पिच करते ही वाइड लॉन्ग ऑफ की ओर ऐसा करारा शॉट जड़ा बॉल रॉकेट की तरह उड़ी, फिर काफी देर तक हवा में रहकर सीधा बाउंड्री पार कर गई। प्रभात जयसूर्या के खिलाफ बाबर आजम की ये बेखौफ बल्लेबाजी देख उनके फैंस खुश हो गए।
https://twitter.com/SharyOfficial/status/1683703720817594368?t=7dCbBpsdGqf3JG-8uuTlkg&s=08
https://twitter.com/iambk74/status/1683745819919372290?t=KDnvpHlImpWzN77OpTHwaw&s=08
https://twitter.com/Unismaqbool7/status/1683731305153040384?t=HwbLvhpqmI6vB4_cyWgyiA&s=08
https://twitter.com/111Ubaid/status/1683729342474465285?t=gp5FKuqm4om5u6eM6eoWKg&s=08
बारिश ने डाला खलल
मैच में दूसरे दिन बारिश ने खलल डाला और पर्याप्त बल्लेबाजी नहीं हो सकी। पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की टीम 12 रन की लीड ले चुकी है। अब्दुल्लाह शफीक 87 और बाबर आजम 28 रन बनाकर नाबाद हैं। प्रभात जयसूर्या को 13 ओवर में एक भी विकेट नहीं मिला है।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
24 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines