पाकिस्तान की टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां उसे 16 जुलाई से पहला टेस्ट खेलना है। इस मुकाबले के लिए मेजबान टीम श्रीलंका का स्क्वाड जारी कर दिया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में ओपनर पथुम निसंका (Pathum Nissanka) को शामिल किया गया है। निसंका ने आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया था, लिहाजा अब उन्हें टेस्ट टीम में चुना गया है।
पथुम निसंका ने 8 मैचों में बनाए थे 417 रन
पथुम निसंका इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर में श्रीलंकाई के लिए अहम रोल अदा किया और 8 मैचों में 69 के जबरदस्त औसत से 417 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक भी जमाए थे।निसंका श्रीलंका के लिए 9 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 38.35 की औसत से 537 रन बनाए है। वह 1 शतक और 5 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार किया गया शामिल
पथुम निसंका के अलावा और भी कई नए और पुराने चेहरों को जगह मिली है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कासुन रजिथा और बाएं हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा की टीम में वापसी हुई है। नये चेहरों में दिलशान मधुशंका और लक्षिता मनासिंगे का नाम है, जिन्हें पहली बार क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारुप के लिए टीम में जगह दी गयी है।
इन 4 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट से लसिथ एंबुलदेनिया, असीथा फर्नांडो, दुशान हेमंथा और मिलन प्रियनाथ रथनायके को बाहर रखा गया है।
पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम इस प्रकार है
डिमुथ करुनारत्ने (कप्तान), निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडिमल, धनंजय डी सिल्वा, पथुम निसंका, सदीरा समरविक्रमा, कमिंदु मेंडिस, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, प्रवीण जयविक्रमा, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, विश्वा फर्नांडो, लक्षिथा मनासिंगे।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
16 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
37 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
48 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines