SL vs BAN T20I Series: श्रीलंका के खिलाफ इसी महीने होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस सीरीज के लिए घोषित की गई टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. पूर्व कप्तान नजमुल हसन शांतो को ड्रॉप कर दिया गया है, जबकि तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान की एंट्री हुई है. इसके अलावा 1 साल बाद स्टार ऑलराउंडर को वापस बुलाया गया है. यह सीरीज 10 जुलाई से शुरू होगी, आखिरी मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा.
6 खिलाड़ियों की छुट्टी
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 सीरीज के लिए कुल 16 खिलाड़ियों को जगह दी है. पूर्व कप्तान नजमुल हुसैन शांतो टीम से बार हैं. उन्होंने अपनी बैटिंग पर फोकस करने के लिए कप्तानी छोड़ी थी, अब वो टीम से ही बाहर हो गए हैं. शांतो के अलावा सौम्य सरकार, हसन महमूद, तनवीर इस्लाम, नाहिद राणा और खालिद अहमद भी टीम से बाहर हुए हैं. यह पाकिस्ता के खिलाफ हुई पिछली टी20 टीम का हिस्सा थे.
1 साल बाद लौटा ये स्टार ऑलराउंडर
ऑलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन एक साल बाद टी20 टीम में आए हैं. वो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर सकते हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद के अलावा बाएं हाथ के पेसर शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और स्पिनर नसुम अहमद भी टी20 टीम में वापस आए हैं.
फिलहाल वनडे सीरीज खेल रही दोनों टीमें
फिलहाल दोनों टीमों वनडे सीरीज खेल रही हैं. पहला मुकाबला श्रीलंका ने 77 रनों से जीता था, दूसरा मैच 5 जुलाई और तीसरा मुकाबला 8 जुलाई को होगा. इस सीरीज में मेजबान श्रीलंका 1-0 से आगे है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट भी हुए थे. पहला मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था, जबकि दूसरे में श्रीलंका ने पारी और 78 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी.
टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की पूरी टीम इस तरह है
लिटन दास (कप्तान), तनजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद नईम शेख, तौहीद ह्रदय, जैकर अली अनिक, शमीम हुसैन पटवारी, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, शाक महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शरीफुल इस्लाम, तनजीम हसन साकिब, मोहम्मद सैफुद्दीन.
ये भी पढ़ें: ऐतिहासिक पारी के बावजूद शुभमन गिल को सुननी पड़ी डांट! पिता को रह गया इस चीज का मलाल
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘जो कोहली ने अकेले दम पर किया वो करके दिखाओ’, माइकल वॉन ने दिया गिल एंड कंपनी को खुला चैलेंज
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines