नई दिल्ली: अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में इस महीने के अंत में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टीम में ऑलराउंडर गुलबदीन नायब और बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर नूर अहमद को शामिल किया गया है। जून की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान की आखिरी एकदिवसीय श्रृंखला के रूप में बाकी टीम जस की तस है। इस सीरीज में उन्होंने मेजबान टीम जिम्बाब्वे को 3-0 से हरा दिया था।
नहीं किया है वनडे डेब्यू
18 साल के नूर ने अभी तक अपना वनडे डेब्यू नहीं किया है, लेकिन पहले ही वह सुर्खियां बटोर चुके हैं। उन्होंने T20I डेब्यू पर 10 रन देकर 4 विकेट चटकाने के बाद महफिल लूट ली थी। हाल ही में वह अफगानिस्तान के 2022 एशिया कप टीम का हिस्सा थे।
हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के लिए जगह नहीं मिल पाई, लेकिन इसके बावजूद वे नियमित रूप से टीम के साथ रहे। पूर्व एकदिवसीय कप्तान नायब ने आखिरी बार फरवरी में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे खेला था, लेकिन वह टी20 विश्व कप के बीच में अफगानिस्तान के लिए घायल हजरतुल्लाह जजई के रिप्लेसमेंट के रूप में आए थे।
हशमतुल्लाह शाहिदी होंगे कप्तान
हशमतुल्लाह शाहिदी टीम का नेतृत्व करेंगे जबकि इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज और रहमत शाह के साथ शीर्ष क्रम मजबूत होगा। टी 20 कप्तान मोहम्मद नबी को भी शामिल किया गया है। राशिद खान और मुजीब उर रहमान गेंदबाजी इकाई के प्रमुख हैं।
एसीबी के सीईओ नसीब खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए कहा- “चयनकर्ताओं ने श्रृंखला के लिए कुछ युवा चेहरों को शामिल किया है जो अगले साल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में हमारे लिए एक अच्छा संकेत हैं। अगले साल मेगा इवेंट के लिए हमारी योग्यता के लिहाज से यह श्रृंखला हमारे लिए महत्वपूर्ण है और मुझे यकीन है कि स्क्वाड में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त ताकत होती है।” तीन मैचों की यह सीरीज वनडे सुपर लीग का हिस्सा है और 25 नवंबर से शुरू होगी। तीनों मैच कैंडी में होंगे। अफगानिस्तान वर्तमान में 12 मैचों में दस जीत के साथ सुपर लीग अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
अफगानिस्तान की टीम:
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, फरीद अहमद, फजलहक फारूकी, गुलबदीन नायब, इब्राहिम जादरान, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान , नजीबुल्लाह जाद्रान, नूर अहमद, राशिद खान, रियाज हसन, शाहिदुल्लाह कमाल, यामीन अहमदजई, जिया-उर-रहमान
ये है शेड्यूल (SL vs AFG)
25 नवंबर: पहला वनडे, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी, श्रीलंका
27 नवंबर: दूसरा वनडे, पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
30 नवंबर: तीसरा वनडे, पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines