ODI World Cup 2023: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पूर्व अहमदाबाद पहुंच गए हैं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अहमदाबाद एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच वहां मौजूद पत्रकारों ने जब उनसे उनकी फिटनेस पर सवाल किया तो वह उन्हें इग्नोर करते नजर आए।
डेंगू के चपेट में आ गए गिल:
वर्ल्ड कप से पहले युवा गिल डेंगू की चपेट में आ गए थे। उनकी स्थिति इतनी खराब थी कि उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने शुरूआती दो मुकाबले भी गंवा दिए थे। फिलहाल वह कितने फिट हैं इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। इसके बावजूद वह भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पूर्व अहमदाबाद पहुंच गए हैं। उम्मीद है वह टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में शिरकत करेंगे।
यह भी पढ़ें- ‘सभी खिलाड़ियों को अपनी टीम और जीत के लिए लड़ने का हक…’ विराट-नवीन के मिलन पर गंभीर का आया रिएक्शन
जबर्दस्त फॉर्म में हैं गिल:
शुभमन गिल का बल्ला मौजूदा समय में जबर्दस्त लय में चल रहा है। उनके पिछली पांच मुकाबलों पर नजर दौड़ाएं तो उनके बल्ले से चार पारियों में 326 रन निकले हैं। इसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
शुभमन गिल का वनडे क्रिकेट करियर:
शुभमन गिल के वनडे क्रिकेट करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने देश के लिए अबतक 35 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 35 पारियों में 66.10 की औसत से 1917 रन निकले हैं। वनडे फॉर्मेट में उनके नाम छह शतक और नौ अर्धशतक दर्ज है। यहां उनका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 208 रन का है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines