Shubman Gill: भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए पिछले कुछ महीने बेहद शानदार रहे हैं। आईपीएल 2025 में बतौर कप्तान खुद को साबित करने के साथ ही उन्होंने बल्ले से भी जमकर रन बनाए। जिसके बाद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम की भी कप्तानी मिली। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में भी गिल ने अच्छी कप्तानी करने के साथ ही साथ बल्ले से भी तहलका मचाया है। अब कप्तान गिल को आईसीसी ने बड़ा सम्मान दिया है। जिसके साथ ही गिल ने इतिहास रच दिया है।
शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने का फल मिला है। गिल ने जुलाई महीने में 94.50 की शानदार औसत से 3 मैचों में 567 रन बनाए हैं। जिसके कारण ही उन्हें आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया था। बेन स्टोक्स और वियान मुल्डर को गिल ने पीछे छोड़कर जुलाई महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीता है। गिल ने बतौर कप्तान भी जुलाई महीने में खुद को साबित किया है। गिल का बतौर कप्तान ये पहली सीरीज भी थी। इसी के साथ पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने 4 बार ये पुरस्कार अपने नाम किया है।
कप्तान गिल ने जताई खुशी
आईसीसी से मिले इस सम्मान को लेकर शुभमन गिल ने कहा, ‘जुलाई के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर बहुत अच्छा लग रहा है। इस बार यह पुरस्कार अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पुरस्कार कप्तान के रूप में मेरी पहली टेस्ट सीरीज में मेरे प्रदर्शन के लिए दिया गया है। बर्मिंघम में लगाया गया दोहरा शतक निश्चित रूप से ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा और यह मेरे इंग्लैंड दौरे के मुख्य आकर्षणों में से एक होगा।’
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के बारे में कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज कप्तान के रूप में मेरे लिए सीखने का अनुभव था और दोनों टीमों ने कुछ बेहतरीन प्रदर्शन किए, जिसके बारे में मुझे यकीन है कि दोनों टीमों के खिलाड़ी लंबे समय तक याद रखेंगे। मैं इस पुरस्कार के लिए मुझे चुनने के लिए जूरी मेंबर का और इस रोमांचक सीरीज के दौरान मेरे साथ रहे मेरे साथियों का धन्यवाद करना चाहता हूँ। मैं आने वाले सीजन में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखने और देश के लिए और भी सम्मान लाने के लिए उत्सुक हूँ।’
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 के लिए संजू सैमसन अलग अंदाज में कर रहे हैं तैयारी, केरला पुलिस के साथ आए नजर
संबंधित खबरें
IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
17 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
30 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
57 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines