Shubman Gill Vijay Hazare Trophy: शुभमन गिल अपने पसंदीदा फॉर्मेट में बल्ले से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में गिल की वापसी तय मानी जा रही है. हालांकि, कीवी टीम के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले गिल विजय हजारे टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई देंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभमन के साथ-साथ अर्शदीप सिंह भी पंजाब टीम की ओर से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे.
गिल-अर्शदीप मचाएंगे धमाल
शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए अगले दो मैच खेलते हुए दिखाई देंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गिल-अर्शदीप 3 जनवरी को सिक्किम और 6 जनवरी को गोवा के खिलाफ होने वाले मैच में पंजाब टीम की ताकत को दोगुना करते हुए नजर आएंगे. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शुभमन को जगह नहीं दी गई है.
हालांकि, अर्शदीप वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं. माना जा रहा है कि अर्शदीप को वनडे सीरीज में आराम देकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम में चुना जा सकता है। विश्व कप से नजरअंदाज किए जाने के बाद शायद सिलेक्टर्स शायद गिल को टी-20 टीम में मौका नहीं देंगे.
ये भी पढ़ें: जेसन गिलेस्पी ने खोली पाकिस्तान क्रिकेट की पोल, PCB पर लगाए कई बड़े आरोप, बोले- अपमानित महसूस…
साउथ अफ्रीका के खिलाफ फ्लॉप रहे गिल
शुभमन गिल का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहा था। गिल तीन मैचों में कुल मिलाकर 32 रन ही बना सके थे. पहले टी-20 में शुभमन 4 रन बनाकर चलते बने थे, जबकि दूसरे मुकाबले में वह अपना खाता तक नहीं खोल सके थे. तीसरे टी-20 में गिल ने 28 रन बनाने के लिए 28 गेंदें खेल ली थीं. इसी प्रदर्शन के बाद गिल वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने की रेस में काफी पिछड़ गए थे. हालांकि,गिल वनडे फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए सिलेक्टर्स को करारा जवाब जरूर देना चाहेंगे.
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
6 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
32 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines