Shubhman Gill: भारत विश्व का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाला है। इस मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इस मैच को लेकर करोड़ों फैंस का एक सवाल है कि क्या इस मैच में डेंगू से जूझ रहे भारत के विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल खेलते दिखेंगे या फिर नहीं। गिल विश्व कप के शुरुआती दोनों मुकाबले में प्लेइंग इलेवन के हिस्सा नहीं थे, ऐसे में फैंस लगातार यही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या गिल पाकिस्तान के खिलाफ वापसी कर सकते हैं, या फिर इस मैच से भी बाहर रहेंगे। चलिए हम आपके इस सवाल का जवाब देते हैं।
क्या फैंस का इंतजार होगा खत्म
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने कि लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। रोहित की सेना के साथ शुभमन गिल भी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचते ही फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। अहमदाबाद पहुंचने के बाद विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल नेट प्रैक्टिस करते देखे गए हैं। गिल का पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस करना अच्छा संकेत है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गिल अगले मुकाबले में खेलते दिख सकते हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से यह जानकारी सामने नहीं आई है।
मुकाबले से पहले रंगारंग कार्यक्रम
बता दें कि भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसको लेकर अहमदाबाद में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मुकाबले को देखने के लिए अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और सचिन तेंदुलकर भी मैच देखने के लिए आएंगे। वहीं, अपनी आवाज से लोगों के रूह कंपा देने वाले सिंगर अरिजीत सिंह भी स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: राम की भक्ति में रमे ऑस्ट्रेलियाई फैंस, जय श्री राम के लगाए नारे, Watch Video
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
41 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines