Shreyanka Patil Become Youngest Cricketer To Claim 5 Wicket Haul In WPL History: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 9वें मैच में आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को 32 रन से मात दी और मौजूदा सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की. इस टीम को जीत के लिए 182 रन डिफेंड करना जिसके लिए बेहतरीन बॉलिंग की जरूरत थी, ऐसे में बैंगलोर टीम के लिए ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल मैच विनर साबित हुईं
WPL में श्रेयंका पाटिल का रिकॉर्ड
श्रेयंका पाटिल ने 3.5 ओवर्स में 6 की इकॉनमी रेट से 23 रन देकर गुजराट जायंट्स के 5 प्लेयर्स को पवेलियन का रास्ता दिखा. इस तरह वो वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में 5 विकेट हॉल लेने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं. श्रेयंका ने ये करिश्मा 23 साल और 169 दिन की उम्र में किया.
इन 5 बैटरस को भेजा पवेलियन
श्रेयंका ने सबसे पहले बेथ मूनी को एलबीडब्ल्यू आउट किया, इसके बाद कनिका अहूजा को भी इसी तरह पवेलियन वापस भेजा. उन्हें तीसरा विकेट तब हासिल हुआ जब कशवी गौतम आरसीबी की फील्डर ग्रेस हैरिस के हाथों कैच आउट हो गईं. फिर श्रेयंका ने अपनी गेंद पर तनुजा कंवर को कप्तान स्मृति मंधाना के हाथों कैच आउट करा दिया. उन्हें आखिरी विकेट रेणुका सिंह के तौर पर मिला, रेणुका की शॉट को अरुंधति रेड्डी ने लपक लिया और इस तक गुजरात जायंट्स की पारी खत्म हो गई.
WPL में 8 खिलाड़ियों के नाम 5 विकेट हॉल
डब्ल्यूपीएल इतिहास में अब तक कुल 8 गेंदबाजों ने 5 विकेट हॉल लेने की अचीवमेंट अपने नाम की है. इसमें ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, साउथ अफ्रीका की मैरिजान कैप, यूएसए की तारा नॉरिस, आयरलैंड की किम गार्थ शामिल हैं. अगर भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो श्रेयंका के अलावा ये करिश्मा आशा शोभना और नंदिनी शर्मा ने किया है.
WPL में 5 विकेट हॉल लेने वाली गेंदबाज
6/15 – एलिस पेरी (RCB) बनाम MI, दिल्ली, 2024
5/15 – मैरिजान कैप (DC) बनाम GG, नवीमुंबई, 2023
5/22 – आशा शोभना (RCB) बनाम UPW, बेंगलुरु, 2024
5/23 – श्रेयंका पाटिल (RCB) बनाम GG, नवी मुंबई, 2026
5/29 – तारा नॉरिस (DC) बनाम RCB, मुंबई, 2023
5/33 – नंदिनी शर्मा (DC) बनाम GG, नवी मुंबई, 2026
5/36 – किम गार्थ (GG) बनाम UPW, नवी मुंबई, 2023
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
18 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
30 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
30 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन अर्धशतक लगाकर लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines