Shivam Dube Century: एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से खूब वाहवाही बटोरने वाले शिवम दुबे ने रणजी ट्रॉफी के वॉर्मअप मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ जोरदार शतक ठोक डाला है. मुंबई की ओर से खेलते हुए शिवम ने यह सेंचुरी सिर्फ 63 गेंदों में जमाई. ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले दुबे ने अपनी धांसू फॉर्म का नजारा एक बार फिर पेश कर दिया है. शिवम ने अपनी तूफानी बैटिंग से जमकर महफिल लूटी और विपक्षी टीम के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया. शिवम को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई भारत की टी-20 टीम में शामिल किया गया है.
दुबे ने ठोका तूफानी शतक
शिवम दुबे ने महाराष्ट्र के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मैच में अपनी तूफानी बैटिंग से फैन्स का जमकर मनोरंजन किया. 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए शिवम ने अपना शतक सिर्फ 63 गेंदों पर पूरा किया. अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान शिवम ने एक या दो नहीं, बल्कि 9 गगनचुंबी सिक्स जमाए. वहीं, स्टार ऑलराउंडर के बल्ले से 5 चौके भी निकले.
ये भी पढ़ें: जो कभी नहीं हुआ वो ऐतिहासिक कारनामा कर गईं Richa Ghosh, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई वर्ल्ड कप की यह धांसू पारी!
मुकाबले का नतीजा भले ही ड्रॉ के रूप में आया, लेकिन दुबे ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता. मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अंगकृष रघुवंशी 27 रन बनाने के बाद अपना विकेट देकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद आकाश आनंद भी महज 5 रन बनाकर चलते बने. हार्दिक तामोरे जो बढ़िया बैटिंग कर रहे थे वो 24 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए.
फिर क्रीज पर उतरे शिवम दुबे. शिवम ने महाराष्ठ्र के बॉलर्स को एक-एक करके निशाने पर लिया और खासतौर पर हितेश की जमकर पिटाई की. हितेश के एक ही ओवर में दुबे ने चार सिक्स जमाए. मुंबई की टीम 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 168 रन लगाए और मैच का अंत ड्रॉ के रूप में हुआ. हालांकि, भारतीय टीम के लिहाज से शिवम का इस कदर की फॉर्म में होना ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले बड़ी खुशखबरी है.
एशिया कप में खेली थी धांसू पारी
शिवम दुबे ने एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में अपनी बैटिंग और बॉलिंग से खूब प्रभावित किया था. खासतौर पर फाइनल मुकाबले में शिवम के बल्ले से निकले वो 33 रन बेहद महत्वपूर्ण साबित हुए थे. उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर अहम समय पर अर्धशतकीय साझेदारी जमाई थी.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines