नई दिल्ली: एलबीडब्ल्यू यानी लेग बिफोर विकेट। क्रिकेट का वो दिलचस्प निर्णय जिसमें अच्छे-अच्छे अंपायरों के पसीने छूट जाते हैं। कई बार इन अंपायर्स के डिसिजन पर विवाद भी सामने आते हैं। एक ऐसा ही नजारा ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही ‘शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी’ में सामने आया है। जहां एक ओर ऑस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर फर्स्ट क्लास क्रिकेट का रोमांच भी चरम पर है।
शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में अंपायर्स के डिसिजन पर ये विवाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। मेलबर्न में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 466 रन बनाए। जवाब में विक्टोरिया ने 616 रन ठोक डाले। जब वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में खेलने उतरी तो छठे नंबर पर उतरे बल्लेबाज आरोन हार्डी 7 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी इस विवाद का जन्म हो गया।
पैड से ना टकराती तो सीधा विकेट पर पड़ती?
दरअसल, 40 वें ओवर में विक्टोरिया के स्पिनर टॉड मर्फी ने हार्डी को गेंद डाली, ऑफ स्पिन इस गेंद ने टप्पा पड़ने के बाद खतरनाक टर्न लिया, जिसे हार्डी ने अपने बाएं पैर पर बंधे पैड से रोकने की कोशिश की। जैसे ही हार्डी पैर आगे लेकर आए पैड से टकराकर बॉल की दिशा बदल गई और विकेटकीपर की ओर चली गई।
गेंदबाज ने अनुमान लगाया कि बॉल टर्न लेने के बाद यदि पैड से ना टकराती तो सीधा विकेट पर पड़ती, इसलिए उसने जोरदार अपील कर दी। पहले तो अंपायर इसे आउट देने के मूड में नहीं दिखे, लेकिन मर्फी की जोरदार अपील पर आखिरकार उन्हें झुकना पड़ा और उन्होंने हार्डी को आउट करार दे दिया।
आउट या नॉटआउट?
अंपायर के इस फैसले से बल्लेबाज हार्डी काफी हैरान दिखे। उनका अनुमान था कि बॉल ऑफ स्टंप से बाहर की ओर जा रही थी। हालांकि अंपायर के डिसिजन से क्रिकेट फैंस भी दो धड़ों में बंट गए हैं। कुछ इससे नाखुश भी दिखाई दिए। इस एलबीडब्ल्यू ने नए विवाद को जन्म दे दिया है।
अभी पढ़ें – NAM vs UAE: इस बैटर ने ठोका सूर्यकुमार यादव जैसा खतरनाक छक्का, गेंदबाज भी रह गया दंग, देखें VIDEO
कुछ क्रिकेट फैंस ने ट्विटर पर सवाल उठाते हुए कहा है- हमें यह जानने में दिलचस्पी है कि यह किस नियम के तहत आउट है, क्योंकि यह एलबीडब्ल्यू नहीं हो सकता। वहीं कुछ ने कहा है कि यदि बल्लेबाज बॉल नहीं रोकता तो गेंद सीधे विकेट हिट करती। हालांकि दोनों टीमों की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद यह मैच ड्रॉ हो गया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
26 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines