IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऑक्शन के दौरान सभी टीमों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए देखा गया। पंजाब किंग्स की टीम भी इसमें पीछे नहीं रही। फ्रेंचाइजी ने कुछ बड़े दाव लगाते हुए कई नामी खिलाड़ियों को अपने बेड़े में शामिल किया है। हालांकि, चुनाव के दौरान फ्रेंचाइजी से एक बड़ी भूल हो गई।
दरअसल, पंजाब किंग्स की टीम शशांक सिंह नाम के एक 19 वर्षीय क्रिकेटर को अपने साथ जोड़ना चाहती थी, लेकिन गलती से उन्होंने 32 वर्षीय छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर शशांक सिंह को अपने साथ जोड़ लिया।
यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की कप्तानी में रोहित शर्मा का क्या होगा रोल? महेला जयवर्धने ने दो टूक में बताया
हालांकि, जब फ्रेंचाइजी को अपनी गलती का एहसास हुआ, तबतक बहुत लेट हो चुका था। क्योंकि आईपीएल 2024 की ऑक्शनर मल्लिका सागर तबतक हैमर डाउन कर चुकी थीं।
नियम के मुताबिक एक बार हैमर डाउन करने के बाद आप अपना निर्णय नहीं बदल सकते हैं। नतीजन फ्रेंचाइजी को न चाहते हुए भी दूसरे खिलाड़ी के साथ संतोष करना पड़ा है।
पंजाब की इस बड़ी गलती पर फैंस भी खूब मजे ले रहे हैं। एक क्रिकेटप्रेमी ने लिखा है, ‘मोये मोये पल हर जगह है, ‘वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा है, ‘मोये मोये।’
शंशाक सिंह का क्रिकेट करियर:
खैर, अब जब पंजाब की टीम में शशांक सिंह शामिल हो ही गए हैं तो बात करें उनके क्रिकेट करियर के बारे में तो वह घरेलू क्रिकेट में छत्तीसगढ़ के लिए शिरकत करते हैं। आईपीएल में उन्होंने अबतक कुल 10 मुकाबले खेले हैं।
इस बीच उनके बल्ले से कुल पांच पारियों में 17.25 की औसत से 69 रन निकले हैं। वहीं बॉलिंग के दौरान उन्होंने इतने ही मुकाबलों की दो पारियों में गेंदबाजी की है, लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines