IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) को लेकर 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। लेकिन उससे पहले टीमों में कई बदलाव देखने को मिले है। जिसमे पहला नाम है टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर का। गौतम गंभीर आईपीएल के दो सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर थे।
इस दौरान फ्रेंचाइजी दोनों सीजन में तीसरे स्थान पर रही। लेकिन अब नए सीजन में गौतम गंभीर एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ नजर आएंगे। गौतम गंभीर की मेंटोर के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स में वापसी हो गई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन..यहां देखें सभी खिलाड़ियों की सूची
आईपीएल 2024 को लेकर फैंस ने शाहरुख खान से पूछा सवाल
आईपीएल 2024 से पहले फैंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान से पूछा कि “आईपीएल के लिए आप कितने उत्साहित हैं?” अब अभिनेता शाहरुख खान ने भी गौतम गंभीर को जोड़ते हुए फैंस को इसका मजेदार जवाब दिया है। शाहरुख खान ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा “बिल्कुल हमारे चैंपियन के साथ जो वापस वहीं आ गया है जहाँ वह है…” बता दें, गौतम गंभीर की केकेआर में वापसी से शाहरुख खान भी काफी खुश दिख रहे हैं।
गंभीर अब कोलकाता नाइट राइडर्स में लौट आए हैं जिस टीम को उन्होंने साल 2012 में आईपीएल का खिताब जिताया था। इससे पहले गंभीर 2011 से 2017 तक कोलकाता फ्रेंचाइजी से जुड़े थे। इस दौरान केकेआर ने दो बार आईपीएल जीता, पांच बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।
बता दें, आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए कुल 1166 खिलाडियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अब 19 दिसंबर को इन खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। रजिस्टर करने वालों में कई बड़े विदेशी खिलाड़ियों के भी नाम है जिसमे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, पैट कमिंस, मिचेल मार्श और न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र का नाम भी शामिल है। 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
23 mins agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
1 hr agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
2 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
2 hrs agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
4 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
5 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
6 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
13 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines