हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या बाबर आजम के साथ ठीक नहीं हैं सरफराज अहमद के रिश्ते? पूर्व कप्तान ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Babar Azam Sarfaraz Ahmed

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने बाबर आजम के साथ उनके संबंधों पर खुलकर बात की। शुक्रवार को उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया जिसमें कहा गया कि मौजूदा कप्तान बाबर आजम के साथ उनके तनावपूर्ण संबंध थे। सरफराज अपनी कप्तानी गंवाने के बाद से टीम का नियमित हिस्सा नहीं रहे हैं, कयास लगाए जा रहे थे कि बाबर और टीम के साथ उनके अच्छे संबंध नहीं थे।

बाबर, रिजवान और अन्य खिलाड़ियों के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं

हालांकि, एक स्थानीय टेलीविजन चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान सरफराज ने कहा कि उनके सभी मौजूदा खिलाड़ियों के साथ अच्छे संबंध हैं। सरफराज ने कहा- बाबर, रिजवान और अन्य खिलाड़ियों के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं। हम पांच साल तक एक साथ खेले। बाबर, इमाम, हसन, शादाब, फहीम, रुम्मन, अनवर, हम सभी में अच्छी बॉन्डिंग है। आगामी एशिया कप और विश्व कप से पहले वापसी के बारे में पूछे जाने पर सरफराज ने कहा कि वह हमेशा मौके के लिए तैयार रहते हैं।

मैं हर प्रारूप में खेलने के लिए तैयार

उन्होंने कहा, “एक पेशेवर क्रिकेटर के रूप में मैं हर प्रारूप में खेलने के लिए तैयार हूं। खिलाड़ियों को शामिल करने का फैसला हमेशा चयन समिति और प्रबंधन का होता है, लेकिन जहां तक ​​मैं क्रिकेट खेल रहा हूं, मैं खुद को हर मौके के लिए फिट रखने की कोशिश करता हूं।” इससे पहले कराची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरफराज ने कहा था कि क्रिकेट खेलने की हमेशा इच्छा होती है।

विज्ञापन

सफल कप्तानों में से एक

सरफराज पाकिस्तान के सफल कप्तानों में से एक हैं। वह 2016 से 2019 तक पाकिस्तान टीम के कप्तान बने रहे। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 में अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीती। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान को लगातार 11 टी20 श्रृंखला में जीत दिलाई थी। इसके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज ने ICC विश्व कप 2019 में पाकिस्तान की कप्तानी भी की। उसी वर्ष, श्रीलंका के हाथों T20I श्रृंखला में पाकिस्तान का सफाया होने के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था।

एक ट्वीट लाइक कर दे दी थी हवा

इसके बाद वह पाकिस्तान की टेस्ट टीम का हिस्सा बने रहे, लेकिन प्लेइंग इलेवन में वापसी के लिए उन्हें चार साल तक इंतजार करना पड़ा। इस साल की शुरुआत में सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान टेस्ट में वापसी की थी। उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए मैच बचाने वाला शतक बनाया। हालांकि जब उन्होंने शतक बनाया तो टीम में वापसी के लिए 4 साल इंतजार वाले एक ट्वीट को लाइक कर उन्होंने इन अफवाहों को हवा दे दी थी कि बाबर आजम के साथ उनके संबंध ठीक नहीं हैं। हालांकि अब उन्होंने इन हवाओं को साफ कर दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola