Sanju Samson IND vs NZ: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले संजू सैमसन की गिरती हुई फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में संजू का फ्लॉप शो लगातार तीसरे मैच में भी जारी रहा. गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी-20 में तो संजू अपना खाता तक नहीं खोल सके और पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए. 3 मैचों में अब तक सैमसन का हाईएस्ट स्कोर महज 10 रन रहा है. तीन मैचों में विकेटकीपर बैटर के बल्ले से सिर्फ 16 रन निकले हैं.
संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी
लगातार दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद संजू सैमसन से तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन की आस थी. हालांकि, संजू एक बार फिर अपने फैन्स को निराश कर गए. मैच की पहली ही गेंद पर मैट हेनरी ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी.
संजू को ना चाहते हुए भी गोल्डन डक पर पवेलियन लौटना पड़ा. दूसरे टी-20 में सैमसन 6 रन बनाकर आउट हुए थे. वहीं, पहले मैच में वह 10 रन बनाकर चलते बने थे. यानी 3 मैचों में संजू कुल मिलाकर महज 16 रन ही बना सके हैं.
ये भी पढ़ें: 14 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोककर अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास, न्यूजीलैंड को अकेले पिलाया पानी
टीम इंडिया की बढ़ाई टेंशन
संजू सैमसन के लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप होने के बाद टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सिलेक्टर्स ने संजू को ओपनर के तौर पर चुना है. हालांकि, उनकी हालिया फॉर्म दिन प्रतिदिन गिरती चली जा रही है. सैमसन अगर बचे हुए दो मैचों में भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके, तो टीम मैनेजमेंट ईशान को उनकी जगह प्रमोट करने के बारे में सोच सकती है. ऐसे में प्लेइंग 11 में अपनी जगह बचाए रखने के लिए संजू को अगले दो मैचों में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा.
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
54 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines