Salim Malik: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दो पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर वसीम अकरम ने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सलीम मलिक पर अपनी बायोग्राफी में युवा खिलाड़ियों को परेशान करने और उनकी बेइज्जती करने के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों पर अब सलीम मलिक ने पलटवार किया है।
अब मलिक ने किया पलटवार
सलीम मलिक ने अपने बयान में कहा कि ‘मैंने इस बारे में बात करने के लिए अकरम को फोन किया, लेकिन उसने मेरी कॉल नहीं पिक की। अगर मैं स्वार्थी होता तो अपनी कप्तानी में अकरम को टीम में शामिल नहीं करता। उसे गेंदबाजी के मौके नहीं देता। मैंने हमेशा उसका हौसला बढ़ाने की कोशिश की।’
‘उसे हाथ से कपड़े धोने की कोई जरूरत नहीं थी’- सलीम मलिक
पाकिस्तानी मीडिया से बीतचीत के दौरान कपड़े धुलवाने के आरोप पर सलीम मलिक ने सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ‘अगर मैंने उसे कपड़े धोने के लिए कहा तो उसे वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करना था। उसे हाथ से कपड़े धोने की कोई जरूरत नहीं थी।’
वसीम अकरम ने लगाए हैं ये बड़े आरोप
आपको बता दें कि अकरम ने हाल ही में रिलीज बायोग्राफी सुल्तान में लिखा है कि ‘1984 में जब मैंने पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया तो उस समय के दिग्गज बल्लेबाज सलीम मलिक का व्यवहार काफी खराब होता था। अकरम ने आरोप लगाए थे कि मलिक उनसे कपड़े और जूते साफ करवाते थे। इसके अलावा वे उन्हें मालिश करने को भी कहते थे।’
मलिक दो साल पहले डेब्यू कर चुके थे, बादे में अकरम टीम में आए
दरअसल, पाकिस्तान के लिए सलीम मलिक ने 1982 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, जबकि वसीम अकरम ने 1984 में पाकिस्तान के लिए पहला मैच खेला था। मलिक के करियर की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए अपने करियर में 103 टेस्ट मैच में 5768 रन बनाए हैं, इसके अलावा उन्होंने 283 वनडे में 7170 रन भी बनाए। वहीं वसीम अकरम ने 104 टेस्ट खेले और 414 विकेट लिए। वनडे में उन्होंने 356 मैच खेले और 502 विकेट लिए हैं।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
14 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines