ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़त श्रीलंकाई टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मैच दो नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अहम मुकाबले से एक दिन पूर्व मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को खास तरीके से सम्मानित किया है। उन्होंने वानखेड़े में उनकी स्टैच्यू का इनॉगरेशन किया है।
खेल जगत में ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में मशहूर सचिन के इस प्रतिमा को सचिन तेंदुलकर स्टैंड के पास स्थापित किया गया है। सचिन की यह प्रतिमा उनके जीवन के 50 सालों के लिए समर्पित है।
यह भी पढ़ें- SA Vs NZ: रासी वैन डेर डुसेन और क्विंटन डी कॉक का नहीं थम रहा कहर, अफ्रीका ने बनाए 357 रन
सचिन ने इसी मैदान से क्रिकेट को कहा था अलविदा:
भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने इसी मैदान पर अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहा था। उनके टेस्ट करियर का यह 200वां टेस्ट मुकाबला भी था। इस मुकाबले में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 74 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली और भारत यह मुकाबला 126 रन से अपने नाम करने में कामयाब हुआ था।
सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
सचिन तेंदुलकर अपने क्रिकेट करियर में कुल 664 मुकाबले खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 782 पारियों में 34357 रन निकले। सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक, सात दोहरा शतक और 164 अर्धशतक दर्ज है।
वहीं गेंदबाजी के दौरान वह टेस्ट की 145 पारियों में 46, वनडे की 270 पारियों में 44.48 की औसत से 154 और टी20 की एक पारी में एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
संबंधित खबरें
ईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
13 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
51 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
3 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
11 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
12 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
12 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
13 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines