नई दिल्ली: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सोमवार को अपने जीवन की हाफ सेंचुरी पूरी की। सोशल मीडिया पर 50 साल के सचिन को बधाई देने के लिए तांता लग गया। सचिन के फैंस और उनके पूर्व साथियों ने मास्टर ब्लास्टर के किस्से याद किए। इसमें एक ऐसा किस्सा शामिल रहा, जिसे आज से पहले शायद किसी ने नहीं सुना हो।
‘मेरे को ये बल्ला देगा क्या?’
11 टेस्ट और 37 एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने सचिन के बर्थडे पर एक दिलचस्प किस्सा याद किया है। डीसी के सोशल मीडिया चैनलों पर शेयर किए गए वीडियो में आमरे ने कहा- 1993 में ‘प्रसाद प्रधान’ नाम का एक खिलाड़ी था। हम उसके लिए पुणे में एक बेनेफिट मैच खेलने गए थे। स्थानीय क्रिकेटर्स भी इसके लिए आए थे, इसलिए वहां बहुत सारे बल्ले रखे गए थे।
और पढ़िए – WTC 2023 Final: टीम इंडिया का ऐलान, IPL में भौकाल मचाने वाले इस खिलाड़ी को मिली जगह
वहां सचिन को अचानक क्या सूझा और उसने एक बल्ला उठा लिया। वह इसे आजमाकर देखने लगा। खास बात यह है कि बल्ले पर किसी ब्रांड का स्टीकर नहीं था, वह एकदम सादा था। जिसका बल्ला था, सचिन ने उससे पूछा- ‘मेरे को ये बल्ला देगा क्या?’
इस बल्ले से पांच इंटरनेशनल शतक जमाए
ये सुनकर लड़का बहुत खुश हो गया, उसने कहा क्यों नहीं। इसके बाद सचिन ने इसके बदले में उसे पांच बल्ले दिए। चूंकि मैं उसका रूम पार्टनर था, मैंने देखा कि सचिन ने बल्ला लिया और इस पर ब्रैंड्स के स्टिकर चिपका दिए। मुझे स्पष्ट रूप से याद है कि उसने इस बल्ले के साथ पांच इंटरनेशनल शतक जमाए। आमरे ने आगे कहा- मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि सचिन में कम उम्र से ही अच्छे बल्ले की पहचान करने की क्षमता थी।
और पढ़िए – PAK vs NZ: मार्क चैपमैन ने खेली शतकीय पारी, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में दी मात
युवराज सिंह का बल्ला ठीक किया
हाल ही युवराज सिंह ने भी सचिन के बल्ले से जुड़ा किस्सा शेयर किया था। उन्होंने तेंदुलकर की टूटे हुए बल्ले को ठीक करने की क्षमता के बारे में बताया। युवराज ने कहा- 2011 विश्व कप के दौरान मेरा बल्ला पूरी तरह से टूट गया था। हम नागपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रहे थे और मेरा बल्ला नीचे से पूरी तरह टूट गया था। ये देख सचिन ने कुछ कीलें लगाईं और इसे कैसे ठीक कर दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
2 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines