नई दिल्ली: क्विंटन डी कॉक को SA20 टीम डरबन सुपर जायंट्स की कप्तानी से हटा दिया गया है। उनकी जगह टूर्नामेंट के 2024 संस्करण के लिए केशव महाराज को नियुक्त किया गया है। महाराज ने शुक्रवार को फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक वीडियो में कहा- “अगली एसए20 लीग में डीएसजी फ्रेंचाइजी के कप्तान के रूप में अवसर स्वीकार करने पर मैं बेहद खुश, विनम्र और गौरवान्वित हूं।” “मैं बहुत उत्साहित हूं, एक डरबन बॉय होने के नाते अपने जीवन के 18 साल यहां रहा हूं। यह एक ऐसी जगह है जिसे मैं अपना घर कहता हूं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि मैं नेतृत्व के नजरिए से घरेलू क्रिकेट से एसए20 में कुछ परफॉर्मेंस ला सकता हूं।”
पांचवें स्थान पर रही थी टीम
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डी कॉक सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजियों – आईपीएल में लखनऊ और SA20 में डरबन की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने छह टीमों वाली दक्षिण अफ्रीकी लीग के उद्घाटन सत्र में टीम का नेतृत्व किया। अपने 10 में से चार मैच जीतने के बाद वह पांचवें स्थान पर रही थी। हालांकि डी कॉक टीम के लिए बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने वालों में से एक थे। उन्होंने 9 पारियों में 151.39 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए।
उनका काम खत्म नहीं हुआ है: महाराज
महाराज ने कहा- “मैं क्विनी को मैदान के अंदर और बाहर की गई कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।” “हालांकि, उनका काम खत्म नहीं हुआ है। वह अभी भी टीम के भीतर एक लीडर हैं और खेल के बारे में उनका अनुभव और ज्ञान अमूल्य है। इस वर्ष डरबन को ट्रॉफी दिलाने के मामले में यह एक बड़ा और अभिन्न अंग होगा।”
केशव महाराज पहले भी कर चुके हैं कप्तानी
डी कॉक इस साल आईपीएल में ज्यादातर बेंच पर रहे, लखनऊ ने उनके मुकाबले काइल मेयर्स को तरजीह दी। डी कॉक देर से आईपीएल में पहुंचे। डी कॉक ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक मैच में 41 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली थी। चोट के कारण नियमित कप्तान और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद उन्होंने मेयर्स के साथ ओपनिंग की थी। महाराज ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट के दौरान चोट लगने के बाद इस साल मार्च की शुरुआत से नहीं खेला है। उन्होंने SA20 2023 में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। महाराज ने आठ पारियों में गेंदबाजी की और महज चार विकेट लिए। हालांकि, उन्होंने उन्होंने 2021 और 2022 के बीच सात वनडे और पांच टी20 में साउथ अफ्रीका की कप्तानी की है।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
21 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
46 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
47 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines