David Warner Century SA vs AUS 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में वॉर्नर डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन शनिवार को वे एक अलग ही रूप में नजर आए। वॉर्नर ने अपनी बल्लेबाजी में ऐसा रंग दिखाया कि दुनिया दंग रह गई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में वॉर्नर ने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर ताबड़तोड़ शुरुआत की और 9.5 ओवर में 100 रन कूट डाले।
हालांकि इसके बाद 11वें ओवर की 5वीं गेंद पर हेड 36 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के ठोक 64 रन बनाकर आउट हो गए। फिर अगली ही गेंद पर कप्तान मिचेल मार्श भी डक पर पवेलियन लौट गए, लेकिन वॉर्नर का तूफान नहीं रुका। वे अपने बल्ले से तबाही मचाते रहे। आखिरकार उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से शानदार सेंचुरी ठोक डाली। वॉर्नर ने महज 85 गेंदोंं में 12 चौके-3 छक्के ठोक शतक पूरा किया।
बाबर आजम को छोड़ा पीछे
इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए। वॉर्नर ने वनडे में सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। उनके नाम वनडे में 20 शतक हो गए हैं। वह सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले दुनिया के 14वें बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल करियर में सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट की बराबरी की। रूट और वॉर्नर के नाम 46 शतक दर्ज हो गए हैं। वहीं वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। दोनों के नाम 5 शतक दर्ज हो गए हैं।
https://twitter.com/ICC/status/1700496794063704301
एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में केवल विराट कोहली (76) ने ही वॉर्नर से ज्यादा इंटरनेशनल शतक बनाए हैं। वॉर्नर इसके अलावा ओपनर के तौर पर सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 140वीं ईनिंग में ये उपलब्धि हासिल की। ओवरऑल ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने 121 ईनिंग में ये कारनामा किया था।
https://twitter.com/cricketcomau/status/1700481763007430782
10 ओवर के अंदर ठोक डाले 100 रन
इसे साथ ही उन्होंने अपनी टीम के लिए भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया। ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवर के अंदर (9.5 ओवर में) 100 रन जड़ने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले 2017 में ये कारनामा श्रीलंका ने 9.4 ओवर में किया था। बता दें कि डेविड वॉर्नर की खराब फॉर्म के कारण आलोचक उन्हें संन्यास लेने की सलाह देने लगे थे, लेकिन शनिवार को उन्होंने अपने बल्ले से आलोचकों का मुंह बंद करा दिया।
संबंधित खबरें
चोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
13 mins agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
18 mins agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
1 hr ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
1 hr agoIPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी
3 hrs agoगुटबाजी का शिकार हुआ अरुणाचल क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी से बाहर हो सकती है टीम
3 hrs agoगुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
4 hrs agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines