Kavya Maran: साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 का चौथा सीजन रोमांचक होने वाला है. 9 सितंबर को जोहानिसबर्ग में ऑक्शन में कई खिलाड़ी इधर उधर हुए हैं. कई टीमों ने नए खिलाड़ियों पर दांव खेला और रिकॉर्डतोड़ बोली भी देखने को मिली. सबसे महंगे डेवाल्ड ब्रेविस बिके, जिन्हें प्रीटोरिया कैपिटल्स ने 16.50 मिलियन रैंड यानी करीब 8.30 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. ऑक्शन के इसी बीच काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप भी सुर्खियों में रही. नीलामी में कई स्टार खिलाड़ी खरीदने के बाद काव्या मारन ने नया कप्तान चुना है.
आखिरी के दो सीजन में चैंपियन रही सनराइजर्स ईस्टर्न केप की कमान अब ट्रिस्टन स्टब्स संभालेंगे. ये खिलाड़ी पहले सीजन से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा है और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से कई मौकों पर टीम को जीत दिला चुका है, पिछले 2 सीजन एडेन मार्करम ने टीम को लीड किया था.
मार्करम क्यों नहीं बने कप्तान?
दाएं हाथ के स्टार बैटर मार्करम ने 2023 और 2024 में लगातार दो बार सनराइजर्स को खिताब जिताया था, लेकिन हाल ही में हुए ऑक्शन में उन्हें डरबन सुपर जायंट्स (DSG) ने 7 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीद लिया है. लिहाजा टीम को कप्तान बदलना पड़ा और कप्तानी की जिम्मेदारी स्टब्स को दी गई है.
कैसा है ट्रिस्टन स्टब्स का रिकॉर्ड?
ट्रिस्टन स्टब्स की उम्र अभी 25 साल है. वो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का अहम हिस्सा हैं. इस खिलाड़ी ने पिछले कुछ सालों में अफनी विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग से सबका दिल जीता है. पहले तीन सीजन में वो सनराइजर्स के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने SA20 में 140.11 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट के साथ अब तक कुल 723 रन बनाए हैं. इसमें कई मैच जिताऊ पारियां भी शामिल रहीं. सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने ऑक्शन से पहले ट्रिस्टन स्टब्स को रिटेन किया था, जबकि जॉनी बेयरस्टो को प्री-साइन किया था.
टीम में जुड़े नए खिलाड़ी
ऑक्शन में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने कई बड़े नाम अपनी टीम में शामिल किए. इनमें क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्खिया जॉर्डन हरमन, सेनुरन मुथुसामी, पैट्रिक क्रूगर, लूथो सिपामला, मिचेल वैन बुरेन, जेम्स कोल्स, क्रिस वुड, लुईस ग्रेगरी, सीजे किंग, जेपी किंग और बेयर्स स्वानेपेल का नाम शामिल है.
सनराइजर्स ईस्टर्न केप का पूरा स्क्वॉड
ट्रिस्टन स्टब्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर) मैथ्यू ब्रीत्जके, अल्लाह गजनफर, मार्को यानसन, एडम मिल्ने, एनरिक नॉर्खिया, जॉर्डन हरमन, सेनुरान मुथुसामी,, लुईस ग्रेगरी, पैट्रिक क्रूगर, बेयर्स स्वानपोल, लूथो सिपामला, मिचेल वान बुरेन, क्रिस वुड, सीजे किंग और जेपी किंग.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: कितने बजे शुरू होगा IND vs UAE मैच? जियोहॉटस्टार नहीं, यहां देख सकते हैं लाइव ‘एक्शन’
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 min agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
30 mins agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
48 mins agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
55 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines