WPL Auction 2026 RCB Full Squad: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने मेगा ऑक्शन में बहुत मेहनत की है. स्मृति मंधाना की टीम मेगा ऑक्शन में 6.15 करोड़ के पर्स के साथ उतरी थी. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन के दौरान बहुत ही सोच समझ कर खर्च किया. जिसके कारण ही अब उनकी टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. आरसीबी की टीम में कई बड़े सुपरस्टार खिलाड़ी अब नजर आ रही हैं.
मजबूत नजर आ रही है आरसीबी की टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस मेगा ऑक्शन में कम पैसे में बहुत ही मजबूत टीम बनाई है. लॉरेन बेल को लेकर टीम की तेज गेंदबाजी को मजबूत किया तो वहीं 2 भारतीय विकल्पों को भी अपने साथ जोड़ लिया. टीम में अरुंधती रेड्डी और पूजा वस्त्राकर भी नजर आ रही हैं. दोनों ही खिलाड़ियों को आरसीबी की टीम ने 1 करोड़ से कम भी खरीद लिया है. ऑलराउंडरों में स्मृति मंधाना की टीम ने जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क और ग्रेस हैरिस को खरीदा है. इन तीनों खिलाड़ियों के पास गेंद और बल्ले दोनों के साथ मैच जिताने की क्षमता है. फ्रेंचाइजी के पास पहले से ही एलिस पेरी मौजूद हैं. ऐसे में ऑक्शन के बाद देखें तो आरसीबी दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए तैयार नजर आ रही है. आरसीबी की टीम में मेगा ऑक्शन के बाद अच्छा बैलेंस नजर आ रहा है.
ऑक्शन से पहले रिटेन हुई खिलाड़ी
स्मृति मंधाना- 3.5 करोड़ रुपये
रिचा घोष- 2.75 करोड़
एलिस पेरी- 2 करोड़
श्रेयंका पाटिल- 60 लाख
ऑक्शन में खरीदी गई खिलाड़ी
जॉर्जिया वोल- 60 लाख
नादिन डी क्लर्क- 65 लाख
राधा यादव- 65 लाख
लॉरेन बेल- 90 लाख
लिंसे स्मिथ- 30 लाख
प्रेमा रावत- 20 लाख
अरुंधती रेड्डी-75 लाख
पूजा वस्त्राकर-85 लाख
ग्रेस हैरिस- 75 लाख
दयालन हेमलता- 30 लाख
गौतमी नाइक- 10 लाख
कुमार प्रथ्योषा- 10 लाख
ये भी पढ़ें: WPL Auction 2026 UPW Full Squad: यूपी वॉरियर्स का पूरा स्क्वाड यहां देखें, पहली बार ट्रॉफी जीतने की कर रही है तैयारी
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
30 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
52 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines