ODI World Cup 2023. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि वर्ल्ड कप 2023 के शुरूआती मुकाबलों से मोहम्मद शमी को बाहर रखने का फैसला काफी कठिन था। हालांकि, इस बीच वह मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की लगातार मदद कर रहे थे। 33 वर्षीय शमी को टूर्नामेंट के शुरूआती चार मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन टूर्नामेंट से जब हार्दिक पांड्या चोटिल होकर बाहर निकले तो उन्होंने इस मौके को बखूबी भुनाया और हर किसी को अपना दीवाना बना दिया।
मौजूदा समय में मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज हैं। शमी ने ब्लू टीम के लिए छह मैच खेलते हुए छह पारियों में 23 विकेट चटकाए हैं। रोहित शर्मा ने स्वीकार करते हुए कहा कि शमी के लिए वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबले गंवाना काफी कठिन था।
यह भी पढ़ें- World Cup 2023. नेता से लेकर अभिनेता तक, टीम इंडिया के लिए आई दिल से दुआ
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हमारे वरिष्ठ गेंदबाजों में से एक होने के कारण उनके लिए वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलना काफी कठिन था, लेकिन वह टीम के लिए हमेशा मौजूद थे। वह सिराज और बुमराह की हर तरह से मदद करने के लिए उपस्थित थे।’
रोहित ने बताया कि टीम प्रबंधन ने शमी को स्पष्ट संदेश दिया था कि उन्होंने टीम के लिए जो प्रदर्शन किया है उससे पता चलता है कि वह किस तरह की मानसिक स्थिति में हैं।
उन्होंने कहा, ‘हमने उससे इस बारे में बात की थी कि वह क्यों शुरूआती मुकाबलों से चूक गया और बहुत कुछ। फिर… (वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन के बारे में)… हालांकि इस बीच वह अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा था।’
शर्मा ने कहा, ‘इससे पता चलता है कि शमी वर्ल्ड कप से पहले और अब किस तरह की मानसिक स्थिति में हैं। टीम का हिस्सा न होना आसान नहीं है और फिर टीम में आकर वह काम करना जो उन्होंने किया है। यह उनके बारे में बहुत कुछ बताता है।’
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines