Rohit Sharma-Virat Kohli: विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे में भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं. फैंस उन्हें 2027 का वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं लेकिन अब इन दोनों खिलाड़ियों के लिए चीजें आसान नहीं होंगी. सिलेक्टर्स ने साफ कर दिया है कि अब प्रदर्शन के आधार पर उन्हें चुना जाएगा. विराट-रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे द्वारा मैदान पर वापसी करने वाले हैं. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड से भी भारत की वनडे सीरीज आने वाले महीनों में होने वाली है. इसी बीच विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा और इस टूर्नामेंट में दोनों खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे रोहित-विराट!
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद और न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला शुरू होने से पहले विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत होगी. 24 दिसंबर 2025 से विजय हजारे की शुरुआत होने वाली है. नेशनल सिलेक्टर्स इस बात की उम्मीद करेंगे कि विराट-रोहित इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए. बता दें कि कुल छह मैच होंगे और उम्मीद है कि दोनों ही दिग्गज कम से कम 3-4 मैच खेलेंगे.
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने साफ कर दिया है कि अगर कोई खिलाड़ी फिट और उपलब्ध है, तो उनसे घरेलू क्रिकेट खेले की उम्मीद की जाती है. PTI को BCCI के सूत्रों से पता चला है कि रोहित-विराट भी अपनी-अपनी घरेलू टीम के लिए ये टूर्नामेंट खेल सकते हैं. एक तरह से बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों के लिए अपना फ्यूचर प्लान बता दिया है.
ये भी पढ़ें:- क्रांति गौड़ ने पकड़ा जादुई कैच, असंभव को ऐसे बनाया संभव, वायरल हुआ वीडियो
मिशन ‘वर्ल्ड कप’ के लिए बड़ा मौका
विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अंत पर है. इसके पहले वो 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहेंगे. रोहित से वनडे कप्तानी ले ली गई है और इससे संकेत मिल चुके हैं कि टीम इंडिया अब भविष्य की ओर बढ़ रही है. शर्मा और कोहली को अगर 2027 का वर्ल्ड कप खेलना है, तो उन्हें लगातार क्रिकेट से जुड़ा रहना होगा. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी अगर वो खेलते हैं, तो वो अच्छे टच में रहेंगे. घरेलू टूर्नामेंट में खेलकर दोनों दिग्गज ये साबित कर सकते हैं कि वो 2027 का वर्ल्ड कप खेलने के लिए सीरियस हैं.
ये भी पढ़ें:- India vs West Indies 2nd Test: दिल्ली टेस्ट में इतिहास रचेंगे शुभमन गिल? निशाने पर ये महारिकॉर्ड
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines