Rinku Singh: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया आज पहला मैच खेलने उतरने वाली है. यूएई के खिलाफ दुबई के मैदान पर होने वाला यह मुकाबला हर किसी के लिए खास है. फैंस की नजरें टीम की प्लेइंग 11 पर हैं. सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर कप्तान सूर्या किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगे. इस टूर्नामेंट में एक्सट्रा बैटर के तौर पर जगह पाने वाले रिंकू सिंह की प्लेइंग 11 में लॉटरी लगेगी या नहीं, ये भी बड़ा सवाल है. रिंकू सिंह से सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, ये वही रिंकू हैं, जो चौके-छक्कों की बारिश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं रिंकू के एक हाथ का वजन एक किलो कम है. इसके बाद भी तगड़े छक्के ठोकते है, आखिर ये वजन कम कैसे हुआ?
दरअसल, रिंकू सिंह ने हाल में राज शामानी के पॉडकास्ट पर अपनी जिंदगी से जुड़ा हैरान करने वाला खुलासा किया था और बताया था कि कैसे वो मरते-मरते बचे थे. रिंकू ने बताया कि उनके बाएं हाथ का वजन उनके दाएं हाथ से 1 किलो कम है. यह सुनकर हर कोई हैरान रह गया. इसकी वजह एक बंदर था, जिसने रिंकू सिंह को 5 बार काटा है. एक बार तो वो उसने रिंकू सिंह के हाथ का मांस खा लिया था, लिहाजा उनके हाथ की हड्डियां दिखने लगीं थीं.
जब रिंकू सिंह के हाथ का मांस खा गया था बंदर
पॉडकास्ट पर रिंकू सिंह ने खुलासा किया था कि बचपन में एक बार बारिश के दौरान वह अपने भाई के साथ खेतों की ओर जा रहे थे, तभी अचानक एक बंदर ने उनके बाएं हाथ पर जोर से काट लिया.बंदर इतनी ताकत से दबोच कर बैठा था कि भाई ने पत्थर मारकर उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन वह हटने को तैयार ही नहीं था, जब किसी तरह बंदर ने छोड़ा तो रिंकू के हाथ का काफी मांस निकल चुका था और हड्डी तक दिखने लगी थी. खून पानी की तरह बह गया था. रिंकू सिंह को उस वक्त लगा था कि शायद वो बच भी पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: पहले ही मैच में ‘शतक’ पूरा करेंगे अर्शदीप सिंह? अब तक कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ये कमाल
आज भी होती है परेशानी
बाएं हाथ के स्टार फिनिशर रिंकू ने बताया कि हाल ही में NCA में उनका DEXA स्कैन हुआ था. इस दौरान पता चला कि उनके दोनों हाथों के वजन में फर्क है. बायां हाथ, जिस पर बंदर ने हमला किया था, आज भी दाएं हाथ से लगभग 1 किलो हल्का है. रिंकू ने भी बताया कि दोनों हाथों के वजन में अंतर होने से क्रिकेट खेलने में थोड़ा फर्क जरूर पड़ता है. वो बाएं हाथ से वह उतना वजन नहीं उठा पाते, जितना दाएं हाथ से आसानी से उठा लेते हैं.
एशिया कप 2025 में बड़ी जिम्मेदारी
भले ही रिंकू सिंह के एक हाथ का वजन कम हो, लेकिन वो छक्के बड़े-बड़े मारते हैं. इस समस्या के बाद भी रिंकू सिंह ने कड़ी मेहनत की और टीम इंडिया का सफर तय किया. आज वो टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर बनकर उभर चुके हैं. अब एशिया कप 2025 में उनसे फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. रिंकू हाल में यूपी टी20 लीग खेलकर लौटे हैं, जहां उन्होंने तूफानी पारियां खेलीं. ऐसे में माना जा रहा है कि वो यही काम एशिया कप 2025 में भी करेंगे.
ये भी पढ़ें: Women’s ODI WC 2025: न्यूलीलैंड टीम का हुआ ऐलान, पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगी ये खिलाड़ी
Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच से पहले बुरे फंसे सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया पर फैंस ने निकाली भड़ास
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines