हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मुझे यकीन नहीं हुआ', टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से शुभमन गिल को बाहर किए जाने पर इस दिग्गज को लगा था झटका

T20 World Cup 2026: शुभमन गिल के खराब खेल की वजह से उन्हें आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली, जिसको लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग हैरान हैं.

विज्ञापन

Ricky Ponting On Shubman Gill: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने माना कि वह भारत की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से शुभमन गिल को बाहर किए जाने से हैरान थे. गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है. भारत के लिए खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी के बाद, वाइफ कैप्टन बनाए जाने के बावजूद, वो बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. इसलिए, भारत के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान को आने वाले ग्लोबल टूर्नामेंट में मौका नहीं मिला.

पोटिंग नहीं कर पाए यकीन

बीसीसीआई के इस फैसले पर रिएक्शन देते हुए, रिकी पोंटिंग ने कहा कि गिल को बाहर किए जाने से उन्हें झटका लगा. उन्होंने ने ‘आईसीसी रिव्यू’ पर कहा, ‘मुझे यकीन नहीं हुआ. मेरा मतलब है, मुझे पता है कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनका हालिया फॉर्म बहुत अच्छा नहीं रहा है. पिछली बार जब मैंने उन्हें सच में खेलते हुए देखा था, वो यूके में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज थी, जहां उन्होंने इतना अच्छा खेला था जितना मैंने किसी को खेलते हुए नहीं देखा. मुझे लगता है, एक तो मैं हैरान हूं, लेकिन दूसरा, ये भारतीय क्रिकेट की गहराई को दिखाता है.’

गिल का फ्लॉप शो

शुभमन गिल ने 2025 में 15 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और 291 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पिछली सीरीज में, उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा क्योंकि उन्होंने 4, 0 और 28 रन बनाए. चोट और दूसरे कारणों से वो आखिरी 2 मैच भी नहीं खेल पाए. गिल को भारतीय फैंस के बीच भी काफी ज्यादा आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सिडनी टेस्ट में बॉन्डी बीच के हीरो अहमद अल अहमद का सम्मान, स्टेडियम में तालियों से हुआ स्वागत

टीम इंडिया के पास अच्छे खिलाड़ी

पोंटिंग ने आगे कहा, ‘अगर आप सोच सकते हैं कि शुभमन गिल जैसा अच्छा खिलाड़ी वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना जाता है, तो ये दिखाता है कि उनके पास कितने अच्छे खिलाड़ी हैं. जैसा कि हम जानते हैं, पूरे देश में भारत की गहराई शानदार है और जो भी आईसीसी इवेंट आता है, आपको उन्हें टॉप के करीब रखना होगा क्योंकि चुनने के लिए बहुत सारे अच्छे खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola