नई दिल्ली: अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज और विश्व भर में अपनी कमाल की गेंदबाजी के लिए मशहूर राशिद खान (Rashid Khan) इन दिनों खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। राशिद फिलहाल साउथ अफ्रीका प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं जहां पर उन्होंने सोमवार को इतिहास रच दिया और कई दिग्गजों को अपनी करिश्माई गेंदबाजी से पीछे छोड़ दिया। दरअसल प्रिटोरियस कैपिटल्स के खिलाफ हुए 3 विकेट लेते ही राशिद खान ने टी20 में वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 500 से अधिक विकेट चटकाए हैं, मगर राशिद ने तो यह कारनामा मात्र 24 साल की उम्र में कर दिखाया।
500 विकेट लेने वाले इकलौते स्पिनर
राशिद खान साल भर टी20 क्रिकेट खेलते हैं और अलग अलग लीग में भाग भी लेते हैं। इन सभी जगहों पर वे विकेट चटकाते रहते हैं। इसी के चलते उनके 500 विकेट पूरे हो गए हैं और क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में ऐसा करना किसी अजूबे से कम नहीं है। वहीं अगर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट को देखा जाए तो इसमें टॉप पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रॉवो है जिनके खाते में 614 शिकार हैं।
वहीं दूसरे नंबर पर राशिद खान है जिन्होंने 371वें मैच में 500 विकेट का कीर्तिमान छुआ। उनके अलावा इस सूची में सुनील नरेन (474), इमरान ताहिर (466) और शाकिब अल हसन (436) मौजूद हैं। राशिद इसी के साथ 500 टी20 विकेट अपने नाम करने वाले दुनिया के पहले स्पिनर बने। इसी के साथ राशिद खान ने शाकिब अल हसन, सुनील नरेन जैसे दिग्गज स्पिनरों को पछाड़ दिया है और ऐसा करने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं।
Most Wickets in T20: ये है टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
– ड्वेन ब्रॉवो – 614
– राशिद खान – 500
– सुनील नरेन – 474
-इमरान ताहिर – 466
-शाकिब अल हसन- 436
Rashid Khan का 500वां विकेट
https://twitter.com/SA20_League/status/1617565043578789889?s=20&t=eYMQl4mLHm2ZoXj3Mz8yMw
Rashid Khan T20 Career: ऐसा है राशिद का करियर
राशिद खान ने 368 पारियों में 500 विकेट 18.10 की औसत और 6.30 की इकॉन्मी के साथ चटकाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 17 का रहा। राशिद ने अपने टी20 करियर में 9 बार चार या उससे अधिक विकेट लिए हैं, वहीं 4 बार उन्होंने 5विकेट हॉल लिए हैं।
संबंधित खबरें
अर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
4 mins agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
9 mins agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
9 mins agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
55 mins agoएज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
1 hr agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
1 hr agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines